- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सलेहा बना रहा नया जैन तीर्थ...
Panna News: सलेहा बना रहा नया जैन तीर्थ क्षेत्र, नाम रखा गया त्रिनेत्रोदय अतिशय क्षेत्र

- सलेहा बना रहा नया जैन तीर्थ क्षेत्र
- नाम रखा गया त्रिनेत्रोदय अतिशय क्षेत्र
Panna News: सलेहा नगर में गौरव गणिनी आर्यिका गुरु मां 105 विन्ध्य श्रीमाता जी ससंघ के सानिध्य में जिनालय का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। गुरु मां के आशीर्वाद से बन रहा यह नव निर्मित जिन मंदिर नगर की पहचान को नया स्वरूप देगा। यह जिनालय अपने भव्य स्थापत्य और ऊँचाई के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर में विशाल खड्गासन और पद्मासन जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमाएँ विराजमान होंगी वहीं वर्तमान चौबीसी और मानस्तंभ सहित अष्टापद में त्रिनेत्रधारी भगवान आदिनाथ की प्रतिष्ठा की जाएगी। गौरव गणिनी गुरु मां का कहना है कि जहाँ आस्था होती है वहाँ मार्ग अपने आप बन जाता है। पूर्वांचल के भक्तों के सहयोग से यह क्षेत्र तीव्र गति से विकास कर रहा है।
यह भी पढ़े -खोरा के ठाकुर बाबा की तलैया में हुआ विशाल इनामी दंगल का आयोजन, दूर-दराज के पहलवानों ने कुश्ती कला का किया प्रदर्शन
गुरु मां एवं श्रमणी विद्वत श्री माता जी ने विचार कर नगर के लिए नए तीर्थ क्षेत्र का नाम घोषित किया। त्रिनेत्रोदय अतिशय क्षेत्र श्री श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सलेहा। इस नाम की औपचारिक घोषणा परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर महा मुनिराज ने जबलपुर में विशाल जनसमूह के बीच की। यह क्षेत्र शीघ्र ही श्रद्धालुओं के लिए एक नया आध्यात्मिक केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 23 फरवरी से ०2 मार्च 2026 तक यहाँ पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन किया जायेगा जिसमें शताधिक साधु-संतों के सानिध्य में स्वर्णिम इतिहास रचा जाएगा। भक्तजन त्रिनेत्रधारी भगवान आदिनाथ के दर्शन कर असीम पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।
Created On :   7 Nov 2025 1:49 PM IST













