Panna News: युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव परिणाम घोषित, राजपाल सिंह सौरभ जिला अध्यक्ष और उदित देव सिंह प्रदेश सचिव हुए निर्वाचित

युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव परिणाम घोषित, राजपाल सिंह सौरभ जिला अध्यक्ष और उदित देव सिंह प्रदेश सचिव हुए निर्वाचित
  • युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव परिणाम घोषित
  • राजपाल सिंह सौरभ जिला अध्यक्ष और उदित देव सिंह प्रदेश सचिव हुए निर्वाचित

Panna News: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। पन्ना जिले से युवा कांग्रेस नेता उदित देव सिंह प्रिंस ने 4493 मत प्राप्त कर प्रदेश सचिव पद पर जीत दर्ज की है। संगठनात्मक चुनाव में ऑनलाइन मतदान हुआ। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजपाल सिंह सौरभ ने 2673 मत पाकर विजय हासिल की जबकि सारंश पाण्डेय को 1559 मत मिले। जिला महासचिव पद पर सृजल गर्ग 2277 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। पन्ना विधानसभा क्षेत्र से सुशील मिश्रा ने 592 मत प्राप्त कर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद जीता वहीं सुमित तिवारी को 79 मत मिले। गुनौर विधानसभा में मानवेन्द्र सिंह बुंदेला 1009 मतों के साथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि विक्रम सिंह को 656 मत प्राप्त हुए। पवई विधानसभा अध्यक्ष पद पर संदीप शर्मा ने 936 मतों से जीत दर्ज की दूसरे स्थान पर महिपाल सिंह को 818 मत मिले।

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ब्लॉकों के अध्यक्ष हुए निर्वाचित

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत युवा कांग्रेस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित किए गए हैं। घोषित नतीजों के अनुसार पन्ना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पन्ना से फैयाज मोहम्मद 396 मत प्राप्त कर ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर प्रदीप पटेल को 73 मत मिले। धरमपुर ब्लॉक से सौरभ द्विवेदी 87 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए जबकि रवि द्विवेदी को 2 और वेदांत मिश्रा को 1 मत मिला। अजयगढ़ ब्लॉक में प्रेम नारायण यादव को 119 मत प्राप्त हुए। इस ब्लॉक में दूसरे प्रत्याशी शाजिद खान को एक भी मत नहीं मिला। गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवेन्द्रनगर ब्लॉक से ऋषभ गर्ग 337 मत प्राप्त कर विजयी रहे जबकि राजेन्द्र बागरी को 138 मत मिले। ककरहटी ब्लॉक से सोनू चौधरी 108 मतों से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सलेहा ब्लॉक में स्वतंत्र कुमार पटेल ने 22 मत प्राप्त कर विजय हासिल की दूसरे स्थान पर बालचंद्र पटेल को 5 मत मिले। गुनौर ब्लॉक से राम प्रताप सिंह बागरी 727 मत प्राप्त कर ब्लॉक अध्यक्ष बने जबकि अर्जुन वर्मा को 216 मत प्राप्त हुए। वहीं अमानगंज ब्लॉक में किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन न भरने से अध्यक्ष पद रिक्त रह गया। पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पवई ब्लॉक से मुकेश बागरी 354 मत प्राप्त कर ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर योगेन्द्र प्रताप सिंह को 91 मत मिले। शाहनगर ब्लॉक से शुभम रजक 282 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए जबकि तरुण पाल को 64 मत मिले। रैपुरा ब्लॉक में राजकुमार चौधरी 241 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं चंद्रभान चौधरी को 57 मत हासिल हुए। इसके अलावा कल्द ब्लॉक से जीतेन्द्र प्रताप सिंह सिमरिया से अजय चौरसिया और सुनवानी ब्लॉक से पुखराज यादव निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

Created On :   7 Nov 2025 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story