संतरा और मौसंबी पर अज्ञात रोग का आक्रमण

Unknown disease attack on orange and mosambi
संतरा और मौसंबी पर अज्ञात रोग का आक्रमण
अमरावती संतरा और मौसंबी पर अज्ञात रोग का आक्रमण

डिजिटल डेस्क, वरुड  (अमरावती)। मौसम का मिजाज बदलने से संतरा व मौसंबी बगीचों का नुकसान हो रहा है। पिछले दो वर्ष से किसानों का नुकसान होने से उन पर आर्थिक संकट आ गया है। प्रशासन तथा सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग संतरा उत्पादक किसान ईश्वर सोनारे के नेतृत्व में अन्य किसानों ने की है। वरुड और मोर्शी तहसील को संतरा के कैलिफोर्निया के नाम से पहचाना जाता है। किंतु पिछले दो वर्षो से प्राकृतिक आपदा के कारण संतरा व मौसंबी उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। आंबिया बहार का संतरा झडने तथा संतरा बगीचों को अज्ञात रोग के प्रकोप से किसान संकट में आ गए है। किसानों की स्थिति को देखते हुए विदर्भ के किसानों को भी सहायता देने व न्याय देने की गुहार वरुड के किसान लगा रहे है। 

Created On :   21 July 2022 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story