उड़ानपुल पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत

Unknown vehicle crushed a passer-by on Udan bridge, death
उड़ानपुल पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत
नागपुर उड़ानपुल पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंगना इलाके में नागपुर-अमरावती हाइवे के उड़ानपुल पर एक 40 वर्षीय अज्ञात राहगीर को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हिंगना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को रात करीब 10 बजे धामना में नागपुर-अमरावती हाइवे के उड़ान पुल पर राहगीर पैदल जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर राहगीर को उड़ा दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 (अ), सहधारा 134, 177, 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Created On :   25 July 2022 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story