Chhath Mahaparv 2025: अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी से आम्रपाली दुबे तक, इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने पोस्ट करके दी छठ पर फैंस को बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 25 अक्टूबर से नहाए खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और दो दिन निकल चुके हैं। वहीं अब बारी है तीसरे दिन की, जब अस्तगामी सूर्य यानि कि डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसमें त्योहार में आम आदमी के साथ कई सेलेब्स भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं।भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम बड़ी एक्ट्रेसेस भी छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं अक्षरा सिंह से लेकर रानी चटर्जी और भी कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने फैंस को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। भोजपूरी स्टार्स की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं वीडियो शेयर करते हुए हसीना ने कैप्शन में लिखा कि, 'नहाय खाय छठ पूजा की आध्यात्मिक यात्रा की पहली सीढ़ी है। इस दिन व्रती मां छठी और सूर्य देव से आशीर्वाद मांगती हैं कि आने वाले चार दिनों तक वे नियम, भक्ति और शुद्धता बनाए रखें'। वीडियो में अक्षरा सिंह दाल की रखवाली और फिर नहाय खाय का प्रसाद बनाती भी नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही हसीना ने आज अपनी इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया जहां उन्हें पीली साड़ी पहन कर खरना पूजा का महा प्रसाद बनाते देखा जा सकता है।
काजल राघवानी
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी अपने फैंस को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमे उन्हें बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में देखा जा सकता है। सुर्ख लाल साड़ी और माथे पर पल्लू लिए उनका ये लुक काफी प्यारा लग रहा है। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए काजल राघवानी ने कैप्शन में लिखा कि, 'आप सभी को छठ के इस महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय छठी मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। सबको स्वस्थ रखें और हमेशा खुश रखें जय छठी मैया'।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी ने खास अंदाज में सभी को छठ की शुभकामनाएं दी हैं। आज हसीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैंष साथ ही उन्होंने इस नए गाने 'छठ व्रत' के लिए आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी आभार व्यक्त किया है।
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे का भी बड़ा नाम है। हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने फैंस को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अदाकारा ने अपने को–एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो छठ व्रत के गाने के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
निधि झा
पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को छठ महापर्व की शुभकामनाएं। अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को महापर्व की बधाईयां दी हैं। इस पिक्चर में हसीना अपनी मां के साथ सुर्ख लाल साड़ी में माथे पर सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Created On :   27 Oct 2025 10:53 AM IST












