सलमान खान बयान विवाद: भाईजान पर भड़का पाकिस्तान, आतंकी वॉचलिस्ट में डाला नाम, जानें परा मामला

भाईजान पर भड़का पाकिस्तान, आतंकी वॉचलिस्ट में डाला नाम, जानें परा मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बयान पर जमकर विवाद हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब में दिए उनके एक स्टेटमेंट के चलते पाकिस्तान ने उन्हें आतंकवादी वॉचलिस्ट में डाल दिया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सलमान खान के साथ आमिर खान और शाहरूख खान सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित कार्यक्रम जॉय फोरम 2025 में शामिल हुए थे। इस इंटरनेशनल इवेंट में तीनों से मिडिल ईस्ट में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा की जा रही थी। इस दौरान सलमान खान ने अपने संबोधन में सऊदी अरब में काम करने वाली साउथ एशियाई कम्युनिटी का उल्लेख किया।

बॉलीवुड सुपरस्टार ने कहा था कि बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोग, सभी सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं। उनके इस बयान पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग इलाका बताया था। यह पाकिस्तान के संवेदनशील मुद्दा है। वहां लंबे समय से सरकार के खिलाफ अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। बलूचिस्तानी लंबे समय से अपनी स्वतंत्र पहचान और संसाधनों पर उनका नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को पाकिस्तान अपनी संप्रभता के विरुद्ध मानता है।

राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ बताया खतरा

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने इस बयान को राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ खतरा बताया है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सलमान खान का नाम एंटी टेररिज्म एक्ट 1997 के चौथे शेड्यूल में डाल दिया है। ये उन लोगों को ब्लैकलिस्ट करता है जो आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध माने जाते हैं।

Created On :   26 Oct 2025 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story