Satish Shah Funeral: अस्पताल से घर लाया गया एक्टर सतीश शाह का पार्थिव शरीर, बिग बी ने किया इमोशनल पोस्ट, आज होगा अंतिम संस्कार

अस्पताल से घर लाया गया एक्टर सतीश शाह का पार्थिव शरीर, बिग बी ने किया इमोशनल पोस्ट, आज होगा अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर एक्टर सतीश शाह का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। किडनी फेलियर के कारण एक्टर ने 74 साल की उम्न में इस दुनिया को अलविदा कर दिया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक लहर दौड़ गई है। दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार दोपहर आज 12 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से बांद्रा स्थित उनके घर पर लाया गया है। आज उनके अंतिम संस्कार में कई बड़े सेलेब्स के पहुंचने की संभावना है।

घर पहुंचा पार्थिव शरीर

सतीश शाह का पार्थिव शरीर बांद्रा में उनके घर पर पहुंचा है, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

सतीश शाह के जाने से न केवल उनके चाहने वाले बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी गहरे दुख में हैं। अमिताभ बच्चन, जिन्होंने सतीश शाह के साथ फिल्म भूतनाथ में काम किया था, ने अपने ब्लॉग पर एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि, 'हर दिन एक नई सुबह, एक नया काम और एक और साथी हमसे विदा हो गया... सतीश शाह, एक उम्दा प्रतिभा, बहुत जल्दी चले गए।” उन्होंने आगे लिखा, 'इन दिनों की यह उदासी सामान्य नहीं है, लेकिन ज़िंदगी तो आगे बढ़ती है, और शो भी चलता रहता है।'


निकितिन धीर ने पिता को किया याद


Created On :   26 Oct 2025 10:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story