- Home
- /
- बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों का...
बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम

डिजिटल डेस्क, उमरिया। सड़कों के खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक सड़कों पर बैठकर जाम लगा दिया। दरअसल पनपथा से चंसुरा होते हुए पडंखुरी मार्ग की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों में आक्रोश था कि सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य सालों पहले शुरू किया था। तब से पूरा मार्ग गड्ढों से बदहाल है। जरा सी बारिश में सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाती है।
रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। दूसरी ओर क्षेत्र में जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है।
इसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की जानकारी लगते ही एसडीएम मानपुर जेपी यादव लोगों का हाल जानने पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की। एसडीएम ने जल्द निर्माण एजेंसी को कार्य शुरू करने की बात कही।
एसडीएम जेपी यादव ने कहा कि सड़क सुधार की मांग पर ग्रामीणों ने आधे घंटे के लिए पनपथा पड़खुरी में जाम लगाया गया था। उनकी मांग पर संबंधित जल्द कार्य शुरू करने कहा गया है।
Created On :   21 July 2017 2:28 PM IST