Coronavirus: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया, ऐसे मिलेगी जानकारी

Coronavirus: Delhi government launches WhatsApp helpline number for Covid-19
Coronavirus: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया, ऐसे मिलेगी जानकारी
Coronavirus: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया, ऐसे मिलेगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के 195 देशों के साथ ही अब भारत में भी कोरोनावायरस का प्रकोप देखने को मिलने लगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस महामारी से ग्रसित अब तक कुल करीब 2,069 मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अब तक 219 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने लोगों को इस महामारी से संबंधित जानकारी और मदद के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से संबंधित विश्वसनीय अपडेट उपलब्ध कराने के लिए यह नंबर जारी किया गया है। यहां COVID-19 से संबंधित कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यह एक चैटबॉट सर्विस है।

गूगल ने भारत में लॉन्च की खास वेबसाइट, कोरोना से बचाव की हर जानकारी मिलेगी 

करना होगा ये काम
आपको बता दें कि भारत सरकार ने भी आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की है जिसके जरिए लोगों को अपडेट रखा जा सकेगा। फिलहाल बात करें दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर की तो इसका उपयोग दिल्ली की जनता कर सकेगी। इसके लिए आपको +91 88000 07722 को अपने फोन में सेव करना होगा।

मिलेगी ये जानकारी
आप कोरोनावायरस से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए इस नंबर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेव किए गए नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आपको जानकारी उपलब्ध कराए जाएगी। इसमें लोगों को कोरोनावायरस से संबंधित लक्षण सहित अन्य जानकारी मिलेगी। जिसमें लोगों को इससे बचाव के बारे में भी बताया जाएगा। 

WHO अब व्हाट्सएप पर भेजेगा अलर्ट

अंग्रेजी भाषा में जानकारी
इसके अलावा ई-पास, नाइट शेल्टर, CM रिलीफ फंड आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि यहां जानकारी सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि इसका हिंदी सपोर्ट भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Created On :   3 April 2020 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story