राज्यसभा उपचुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता को अपना प्रत्याशी चुना

आम आदमी पार्टी  ने पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता को अपना प्रत्याशी चुना
2 जनवरी 1959 को जन्में रजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। वे ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निर्मित उत्पाद अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट करता हैं। गुप्ता ट्राइडेंट लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन हैं, जो 1 बिलियन डॉलर की कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप का प्रमुख संगठन है। ट्राइडेंट ग्रुप का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में है. इस ग्रुप की प्रमुख इंडस्ट्रीज में होम टेक्सटाइल्स, पेपर मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल्स और पावर शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता को अपना प्रत्याशी चुना है। राज्यसभा की यह सीट संजय अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव लड़ने और मंत्री बनने के बाद रिक्त हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजिंदर गुप्ता कल पंजाब विधानसभा में नामांकन दाखिल कर सकते है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें पहले आप की ओर से ओसवाल समूह के कमल ओसवार को उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी, लेकिन आप पार्टी ने विचार विमर्श कर राजिंदर गुप्ता का नाम फाइनल हुआ। आपको बता दें आप पार्टी पहले भी कई उद्योगपतियों को उच्च सभा में भेज चुकी है। इससे पहले आप ने व्यवसायी से राजनेता बने संजीव अरोड़ा को राज्यसभा भेजा था। अब आप राजिंदर गुप्ता जैसे उद्योगपति चेहरे को पंजाब से राज्यसभा में भेजा जा रहा है। AAP ने अपने फैसले की रणनीति में औद्योगिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखा है। पंजाब के एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

आपको बता दें 2 जनवरी 1959 को जन्में रजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। वे ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निर्मित उत्पाद अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट करता हैं। गुप्ता ट्राइडेंट लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन हैं, जो 1 बिलियन डॉलर की कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप का प्रमुख संगठन है। ट्राइडेंट ग्रुप का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में है. इस ग्रुप की प्रमुख इंडस्ट्रीज में होम टेक्सटाइल्स, पेपर मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल्स और पावर शामिल हैं।

Created On :   5 Oct 2025 12:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story