Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 25 April 2025 9:54 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर में समर्थन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर में समर्थन मिल रहा है। ब्रिटेन के कई सांसदों ने भी भारत का समर्थन किया है और पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने तो यहां तक कहा है कि भारत इस हमले के जवाब में जो भी कार्रवाई करेगा, उसे हमारा समर्थन रहेगा।
- 25 April 2025 9:44 AM IST
पहलगाम हमले में शामिल संदिग्ध स्थानीय आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन
पहलगाम हमले में शामिल संदिग्ध स्थानीय आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के त्राल के गोरी इलाके में एक आतंकी के घर को बम से उड़ाया गया है, जबकि दूसरे संदिग्ध के घर को बुलडोर से गिराया
- 25 April 2025 9:30 AM IST
आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान
दक्षिण कश्मीर के गुरी के एक गांव में सुरक्षा बलों ने चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए विस्फोट से एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दीं।
- 25 April 2025 9:10 AM IST
हमास और पाकिस्तान आतंकियों के बीच संबंध
इस्राइल ने कश्मीर में सक्रिय आतंकियों और हमास के बीच सीधे संपर्क का आरोप लगाया है। भारत में इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार ने अपने एक इंटरव्यू में कही बात
- 25 April 2025 9:08 AM IST
3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले
नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के यवतमाल में लगभग 3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा किया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये अवशेष लौह युग के हैं
- 25 April 2025 8:40 AM IST
पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है शिमला समझौता का सस्पेंशन
पाकिस्तान की ओर से भारत संग द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित करने के अधिकार का उपयोग बिना सोच-विचार के उठाया गया है। दरअसल, दोनों के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते का निलंबन आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है
- 25 April 2025 8:27 AM IST
ट्रंप की नीतियों के कारण इस वर्ष विश्व व्यापार गिरेगा : डब्ल्यूटीओ
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति की टैरिफ नीतियों में बदलाव और चीन के साथ गतिरोध इस वर्ष दुनियाभर में वस्तु व्यापार 0.2% की कम कर सकता है
- 25 April 2025 8:10 AM IST
टैरिफ पर यूएस और चीन आमने सामने
व्हाइट हाउस ने बीते दिन कहा था कि चीन के साथ टैरिफ पर वार्ता जल्द ही किसी समझौते पर पहुंचने वाली है। लेकिन चीन ने अमेरिका संग कोई भी चर्चा होने से इन्कार किया
- 25 April 2025 8:00 AM IST
टैरिफ युद्ध अमेरिका ने शुरू किया-जियाकुन
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, यह टैरिफ युद्ध अमेरिका द्वारा शुरू किया गया था। चीन की स्थिति सुसंगत और स्पष्ट है। अगर जरूरी हुआ तो हम लड़ेंगे। अगर अमेरिका बात करना चाहता है तो हमारे दरवाजे खुले हैं।
Created On :   25 April 2025 6:17 AM IST