कांग्रेस का छोड़ा साथ: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी को यात्रा से पहले झटका

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी को यात्रा से पहले झटका
  • कांग्रेस छोड़ने के लगाए जा रहे थे कयास
  • एक दिन पहले अटकलों को किया था खारिज
  • यात्रा से पहले राहुल गांधी को झटका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। उनके पार्टी छोड़ने के कयास पहले भी लगाए जा रहे था। लेकिन उन्होंने एक दिन पहले ही अटकलों को खारिज कर दिया था। कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस का हाथ छोड़कर मिलिंद देवड़ा जल्द एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना का दामन थाम सकते है।

इससे पहले शनिवार को मिलिंद ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताते हुए कांग्रेस छोड़ने की खबरों को खारिज किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्तीफा देते हुए लिखा है कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने आगे लिखा है, "पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। मिलिंग के इस्तीफे को कांग्रेस पार्टी के साथ साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन 30 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में होना था।

Created On :   14 Jan 2024 3:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story