हर दिन बोरीवली से अंधेरी तक ट्रेवल करता है यह बेजुबान जानवर, वीडियो देखकर

हर दिन बोरीवली से अंधेरी तक ट्रेवल करता है यह बेजुबान जानवर, वीडियो देखकर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई का लोकल रेल नेटवर्क एक सुविधाजनक परिवहन साधन बना हुआ है, जिससे हर दिन न जाने कितने ही लोग सफर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुंबई की लोकल में इतने लोग सफर करते है कि जिससे आप मिले हैं, वह शायद ही आपको जल्द देखने को मिले। लेकिन इस सब के बीच एक अनोखे यात्री ने सुर्खियां बटोरी हैं। सुनने में तो अजीब लगेगा लेकिन यह सच है कि मुंबई की लोकल ट्रेन में रोजाना एक कुत्ता बोरीवली से अंधेरी तक ट्रेवल करता है। हाल ही में उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया की माध्यम से सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। नेटीजंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

इस वीडियो को indiaculturehub के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गए है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है - 'मुंबई में लोकल ट्रेन के नियमित यात्री से मिलिए।'

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ता ट्रेन में चढ़ रहा है। मजे की बात यह है कि ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों की आवाजाही के बीच भी कुत्ता काफी सहज नजर आता है। ट्रेन में इस कुत्ते को देखकर कुछ यात्री जरूर हैरान हो जाते हैं, लेकिन किसी को इससे कोई शिकायत नहीं है।

वीडियो पर प्यार बरसा रहे यूजर्स

वीडियो को अभी तक 8.8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और यह संख्या समय के साथ बढ़ रही है। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक ने लिखा कि हां मैंने उसे देखा है, वह रात को वापस अंधेरी चला जाता है, वह कितना स्मार्ट बच्चा है। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि मुझे बस अच्छा लगा कि कैसे दूसरे उसे परेशान नहीं कर रहे हैं और उसके साथ गलत व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

Created On :   24 May 2023 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story