अजब गजब: पांच दिनों की छुट्टी के लिए एक बच्चा ढूंढ रहा था बहाना, तो दोस्त ने लिखी ऐसी अर्जियां कि लोगों की नहीं रुक पाई हंसी!

- बच्चे का वीडियो हो रहा है वायरल
- बच्चे को चाहिए थी 5 दिनों की छुट्टी
- दोस्त के लिए लिख रहा था अर्जियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों की बातचीत बहुत ही अजीबो-गरीब होती है। बच्चे अपनी बातों और अपनी हरकतों से सभी को बहुत ज्यादा हंसा देते हैं। कभी हैरान करते हैं तो कभी इतना ज्यादा खुश कर देते हैं कि उनकी क्यूटनेस के सभी फैन हो जाते हैं। कभी-कभी तो गुस्सा भी बहुत आती है लेकिन फिर उनको देखकर दिल पिघल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे की मासूमियत को देखकर सभी हंसने लगते हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में हम देखने को मिल रहा है कि एक छोटा बच्चा तारीख के साथ बीमारी के बहाने सोच रहा होता है। पहले वो लिखता है कि, एक जुलाई को पेट में दर्द, दो जुलाई को बुखार, 3 जुलाई को दस्त। इसके बाद उसको कोई और कारण समझ में नहीं आता है तो वो फिर अपने पापा से पूछता है कि दादी को क्या बीमारी था। उसके पिता बताते हैं कि उनके घुटनों में दर्द रहता था। इसके बाद वो लिखता है 4 जुलाई को दादी के घुटने में दर्द, फिर वो सोच में पड़ जाता है क्योंकि समझ में नहीं आता है कि 5 जुलाई को क्या लिखें। इसके बाद वो अपने पिता से फिर पूछता है कि दादा को कौन सी बीमारी थी। उसके पिता बताते हैं कि दादा जी को शुगर थी। ये सुनकर बच्चा लिखता है कि 5 जुलाई को दादा को शुगर हो जाएगी। इसके बाद वो अपने दोस्त को कॉपी देता है और कहता है कि ले भाई तेरी छुट्टियों का पर्चा।
वीडियो हो रहा है वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को करीब 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही कई लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं। सभी ने बच्चे को बहुत तेज बताया है और वीडियो को काफी पसंद किया है। एक ने कहा कि, कितना क्यूट बच्चा है। दूसरे ने लिखा कि, वाह मास्टर जी वाह! ऐसे ही और लोगों ने भी बहुत पसंद किया है।
Created On :   4 July 2025 5:52 PM IST