अजब गजब: सबसे तीखी सब्जी खाने खास रेस्टोरेंट पहुंचा शख्स, डली थीं कई प्रकार की मिर्चियां, खाते ही हालत हो गई बेकार!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के चैलेंज या ट्रेंड वायरल होने लगते हैं। ऐसा ही एक और चैलेंज सामने आया है, जिसमें एक शख्स ऐसी सब्जी खाता है जिसमें 72 तरह की अलग-अलग मिर्चियां डली होती हैं। जैसे ही वो सब्जी खाता है तो अपने होशो हवास खो बैठता है और इधर उधर भागने लगता है। मिर्ची खाकर तो वैसे भी दिमाग सुन्न होने लगता है और जब इतनी मिर्चियां खा लो तो समझ में ही नहीं आएगा कि क्या हो रहा है। ऐसा ही कुछ उस शख्स के साथ हुआ है। लोगों ने देखकर चिंता जताई है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, ये शख्स जाता है और सिर्फ एक चम्मच ही करी खा पाता है। इसके बाद वो पानी पीता है और मीठा खाता है इसके बाद भी उसको कुछ समझ नहीं आता है। वो बेचैन होने लगता है और रेस्टोरेंट से बाहर भाग जाता है। इसके बाद उसको भारी पसीना आने लगता है वो बिल्कुल बेहाल होकर कपड़े उतारकर फुटपाथ पर बैठ जाता है। उसको आराम देने के लिए मालिक एक गिलास में लस्सी देता है तब उसके बाद उसको हल्की राहत मिलती है।
वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो को अब तक करीब 67 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने कहा है कि, इतनी तीखी थी कि वो कोई बेघर व्यक्ति लगने लगा। तो दूसरे ने कहा कि, अगर वो ब्रेड खा लेता तो शायद उसको राहत मिल जाती। इसके अलावा एक ने कहा कि, वो तो भूलकर भी उसको नहीं छुएगा। वहीं कुछ लोगों ने व्यक्ति के लिए भारी चिंता व्यक्त की है।
Created On :   28 Jun 2025 6:52 PM IST














