रूस-यूक्रेन युद्ध में फ्रांस भी हो सकता है शामिल, भयभीत करने वाली है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी!

France may also be involved in the Russo-Ukraine war, the prediction of Nostradamus is terrifying!
रूस-यूक्रेन युद्ध में फ्रांस भी हो सकता है शामिल, भयभीत करने वाली है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी!
अजब-गजब रूस-यूक्रेन युद्ध में फ्रांस भी हो सकता है शामिल, भयभीत करने वाली है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कहीं भविष्यवाणी की बात होती है, तो लोगों के मन में एक ही शख्स का नाम आता है, एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस। फ्रांस के ये एस्ट्रोलॉजर अपनी भविष्यवाणी करने को लेकर सबसे ज्यादा मशहूर है। और हो भी क्यों ना, नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी के माध्यम से जो भी दावे किए हैं, वो हर बार सही निकले हैं। अब हाल ही में हो रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में भी लोग नास्त्रेदमस कि भविष्यवाणी क्या थी, इसको जानने कि कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान सभी को एक चौका देने वाली बात पता चली, जो कि बिल्कुल भी राहत देने वाली बात नही लग रही है। 

क्या थी युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस कि भविष्यवाणी ?

तीसरे विश्वयुद्ध का जिक्र नास्त्रेदमस ने अपनी एक किताब में भी किया है। उन्होंने अपनी किताब में युद्ध के संकेत देते हुए लिखा है कि 7 महीने के भयंकर युद्ध के बाद आम लोग मरेंगे, रॉएन, "एवरेक्स राजा के सामने नहीं झुकेंगे। नास्त्रेदमस ने अपनी सारी भविष्यवाणी को कुछ पौराणिक कथाओं के माध्यम से समझाने की कोशिश की है। नास्त्रेदमस के अनुयायियों का मानना यह एक जंग का संकेत है। जिसमें वैश्विक संकट व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर हमले के बारे में बताया गया है।

आप को जानकर हैरानी होगी कि इस भविष्यवाणी में  फ्रांस के शहर रॉएन तक पहुंचने की बात कही गई है। भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में यूरोप से होने वाले युद्ध के बारे में कहा गया है कि साफतौर पर फ्रांस की राजधानी पेरिस को प्रभावित करने वाला है। नास्त्रेदमस कि किताब में 2025-2029 के बीच भी बड़े युद्ध होने कि आशंका जताई है। जिसके बाद थोड़े समय के लिए सब ठीक हो जाएगा। 

450 साल पहले ही मर चुके हैं नास्त्रेदमस

नास्त्रेदमस के मरने के बाद भी उनकी किताब में करीब 1000 भविष्यवाणियों के बारे में लिखा गया है। जिसमें से अधिकतर सच हो चुकी है। आप को जानकर हौरानी होगी कि एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस ने कोरोना के बारे में भी अपनी किताब में लिखा था। रूस-यूक्रेन जंग के बारे में अलावा बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भी भविष्यवाणियां भी काफी मशहूर हैं। इन्होंने भी युद्ध के बारे में बताते हुए कहा था कि दुनिया पर पुतिन का राज होगा और उनकी शान को कोई छू भी नहीं सकेगा। हालांकि दोनों भविष्यवाणियां कुछ हद तक गलत भी हो सकती है। क्योंकि ऐसा पहले भी कई बार हुआ है, जिसमें साल 1999 में आने वाली तबाही गलत साबित हुई थी।  
 

Created On :   30 March 2022 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story