160 वर्ष पुराना, 6 करोड़ कीमत, इस महल की सच्चाई ने उड़ाए होश

In the Somerset City of Britain, there is a house 160 years old
160 वर्ष पुराना, 6 करोड़ कीमत, इस महल की सच्चाई ने उड़ाए होश
160 वर्ष पुराना, 6 करोड़ कीमत, इस महल की सच्चाई ने उड़ाए होश

डिजिटल डेस्क, लंदन। किसी महल को खरीदना और उसमें रहना किसी का भी सपना हो सकता है। इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च करने से भी लोग पीछे नहीं हटते, लेकिन खूबसूरत दिखने वाले किसी महल के बारे में जब कोई हैरान करने वाली सच्चाई सामने आए तो सपने तो काफुर हो ही जाते हैं साथ ही आश्चर्य भी होता है। एक ऐसे महल के बारे में आपको यहां बताया जा रहा है। 


हर ओर इसी की चर्चा
दरअसल, ब्रिटेन की सोमरसेट सिटी में  160 वर्ष पुराना एक घर बना है, जो महलनुमा है। इसकी बोली लगाने के लिए  6 करोड़ 80 लाख की पेशकश रखी गई। इसे नीलाम किया जाना था। इसे इसके पैतृक वारिस की फैमिली बेच रही थी। इसकी खूबसूरती और पुरानी बनावट देख लोग इसे खरीदने के लिए तैयार भी हो गए, लेकिन मामला तब हैरत में डाल देने वाला रहा जब इस महल की सच्चाई लोगों के सामने आई। इस महल की चर्चा लगभग पूरे लंदन में है। 

 

करोड़ों में बिक रहे 160 साल पुराने इस महल को देखने पहुंचे थे खरीददार, अंदर दिखा कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...आप भी नहीं कर पायेंगे यकीन


बंदियों को दी जाती थीं यातनाएं
जब महल को पसंद करने के बाद खरीददार इसे देखने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। यह महला किसी जमाने में कोर्ट हुआ करता था। जहां जेल भी बनी हुई थी। बेसमेंट में जेल और सबसे ऊपरकी बिल्डिंग पर कोर्टरूम। बेसमेंट में बनी जेल में बंदियों को रखा जाता था। जहां उन्हें यातनाएं दी जाती थीं। 

 

grand manson historic secret

 

जेल रुम में मौजूद था सभी सामन

बाद में कोर्टरूम को हाॅल बनाया गया। यहां 7 बेडरूम भी थे। यहां वे सभी सुविधाएं मौजूद थीं, जो किसी भी आलीशान महल में होना चाहिए। जेलरूम को भी आलीशान तरीके से सजाकर उन्हें कमरे का लुक दे दिया गया था। यहां सभी ठाठ-बाट और सुख-सुविधा का सामान मौजूद था। 
 

Created On :   10 Nov 2017 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story