पाकिस्तान: प्रेग्रेंट हुआ 60 वर्षीय बुजुर्ग ! मेडिकल रिपोर्ट देख उड़े परिजनों के होश

Pakistani 60 year old man allah bitta become pregnant medical report
पाकिस्तान: प्रेग्रेंट हुआ 60 वर्षीय बुजुर्ग ! मेडिकल रिपोर्ट देख उड़े परिजनों के होश
पाकिस्तान: प्रेग्रेंट हुआ 60 वर्षीय बुजुर्ग ! मेडिकल रिपोर्ट देख उड़े परिजनों के होश

डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल से एक अजब खबर सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को लैब टेस्ट में प्रेगेंट बता दिया। अल्ला बिट्टा (Allah Bitta) नाम का शख्स डीएचक्यू अस्पताल में इलाज करवाने गया था। वहां उसे यूरिन टेस्ट करने को कहा गया। इसके बाद बिट्टा ने एक प्राइवेट लैब से टेस्ट करवाया। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो उसके और परिजनों के होश उड़ गए। टेस्ट में उसे गर्भवती बताया गया।

यह खबर जैसे ही सरकारी अधिकारियों तक पहुंची उन्होंने मामले की जांच की। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने लैब को सील कर दिया। लैब के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने जांच-पड़ताल की तो पता चला लैब बिना लाइसेंस अवैध रूप से चल रही थी। यहां कोई डॉक्टर भी काम नहीं करता। लैब करीब दो साल से संचालित थी।

                                        

जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों इसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कोई इसे फेक बता रहा है तो किसी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। काफी लोगों ने यहां तक कहा कि अब लोग किसी लैब की रिपोर्ट पर कैसे भरोसा करेंगे।
 

Created On :   22 April 2020 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story