इस पेंटिंग की कीमत सुन कर चौक जाएंगे आप, जानें लिओनार्दो दा विंची की इस पेंटिंग का राज 

You will be shocked to hear the price of this painting of Leonardo da Vinci
इस पेंटिंग की कीमत सुन कर चौक जाएंगे आप, जानें लिओनार्दो दा विंची की इस पेंटिंग का राज 
Ajab gajab इस पेंटिंग की कीमत सुन कर चौक जाएंगे आप, जानें लिओनार्दो दा विंची की इस पेंटिंग का राज 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगभग लोगों ने इटली के महान दार्शनिक और पेंटर लिओनार्दो दा विंची के मोनालिसा की पेंटिंग के बारे में जरूर सुना होगा और शायद देखा भी होगा। यह पेंटिंग आज भी मिस्ट्री बनी हुई है। विशेषज्ञ और शोधकर्ता आज तक इस पेंटिंग की जांच पड़ताल कर रहे हैं। आपको बता दें कि, इस पेंटिंग की कीमत करीब 6.4 हजार करोड़ रुपय है। 

लिओनार्दो को इस पेंटिंग को बनाने में 14 - 15 साल लगे थे, उन्होंने साल 1503 में इस पेंटिंग को बनाना शुरु किया था जिसे साल 1517 तक पूरा किया। लियोनार्दो इस पेंटिंग में सबसे ज्यादा समय और मेहनत मोनालिसा के होंठ को बनाने में लगे थे सिर्फ होंठ को बनाने में 12 साल लग गए थे।

डेथ वैली के नाम से मशहूर है यह जगह, जानें क्या है इसका रहस्य

इस पेंटिंग का सबसे बड़ा राज़ भी मोनालिसा की मुस्कान है। कई दशक से शोधकर्ता और विशेषज्ञ मोनालिसा की मुस्कान के बारे में शोध कर रहे हैं। इस पेंटिंग में मोनालिसा की मुस्कान हर एंगल में अलग नजर आती है। किसी एंगल में हंसती हुई तो किसी में मुस्कुराती हुई। 

कहा जाता है कि लियोनार्दो ने जिस औरत की पेंटिंग बनाई है उसने अपने अंदर किसी राज़ को दफन किया हुआ था। इसलिए उसकी मुस्कान भी काफी रहस्यमयी है। कुछ डॉक्टरों के अनुसार मोनालिसा के उपर के दांत टूटे हुए थे जिसके कारण ही उनके ऊपर के होंठ अंदर की ओर घुसा हुआ है।

साल 2000 में हार्वर्ड यूनीवर्सिटी के न्यूरोसाइंटिस्ट ने मोनालिसा की इस पेंटिंग पर रिसर्च कर बताया था कि मोनालिसा कि मुस्कान कभी नहीं बदलती है बल्कि यह तो लोगों के माइंडसेट के उपर डिपेंड करता है। अगर आप खुश हैं तो आपको मोनालिसा मुस्कुराते हुए दिखेगी और अगर आप दुखी हैं तो मोनालिसा उदास और उसकी मुस्कान फिकी दिखेगी।

कंकालों से भरी है यह रहस्यमयी झील, जानें भारत के किस राज्य में है स्थित

इन सबके बाद आज तक यह पता नहीं चला है कि पेंटिंग में जो लड़की थी वह कौन थी? वहीं दूसरी ओर एक थ्योरी का कहना है कि मोनालिसा और कोई नहीं स्वयं लियोनार्दो ही हैं। उन्होंने इस पेंटिंग में अपने आप को एक औरत के रूप में बनाया था। यह पेंटिंग दुनिया की सबसे मंहगी पेंटिंग में से एक है, जिसका दाम करीब 867 मिलियन डॉलर के आस पास है। 

Created On :   31 Aug 2021 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story