भारत में शुरू हुई 2019 Honda CBR650R की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

भारत में शुरू हुई 2019 Honda CBR650R की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-21 05:00 GMT
भारत में शुरू हुई 2019 Honda CBR650R की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda की शानदार स्पोर्ट्स बाइक CBR650R भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने Honda CBR650R की बुकिंग भी शुरू कर दी। साथ ही इस बाइक की कीमत का खुलासा भी हो गया है। कंपनी ने कहा है कि इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 8 लाख रुपए से कम होगी। बता दें कि नई 2019 Honda CBR650R बाइक को पिछले साल नवंबर में हुए EICMA में प्रदर्शित किया गया था। यह बाइक भारत में Honda CBR650F को रिप्लेस करेगी। 

होंडा मोटर ऐंड स्कूटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया के अनुसार, EICMA में पेश किए जाने के बाद होंडा ने अब अपनी नई मिडल-वेट स्पोर्ट्स मशीन CBR650R की भारत में भी बुकिंग शुरू कर दी है। Honda CBR650R की बुकिंग राशि 15 हजार रुपए रखी गई है। यह नई स्पोर्ट्स बाइक 22 शहरों में उपस्थित Honda Wing World डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

स्टाइल
CBR650F के मुकाबले यह बाइक काफी पावरफुल है। इस बाइक में लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका लुक काफी स्पोर्टी है। इसकी स्टाइलिंग काफी अट्रेक्टिव है, इसे कंपनी की फ्लैगशिप मोटरसाइकल Fireblade की तरह डिजाइन किया है। इस बाइक में फायरब्लेड से प्रेरित एलईडी हेडलाइट्स दी हैं। इसके अलावा इसमें नया फुल-एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसकी राइडिंग पोजिशन भी स्पोर्टियर है। 

इंजन
इस बाइक में 649cc, लिक्विड कूल्ड, इन-लाइन, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 95 bhp का पावर और 64 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बाइक ड्यूल चैनल ABS से लैस है। कंपनी के अनुसार पुरानी Honda CBR650F की तुलना में 2019 Honda CBR650R का वजन 6 किलोग्राम कम है। 
 

Similar News