2020 Baleno Facelift इंडोनेशिया बाजार में हुई लॉन्च, खास है लुक

2020 Baleno Facelift इंडोनेशिया बाजार में हुई लॉन्च, खास है लुक

Manmohan Prajapati
Update: 2019-12-30 11:25 GMT
2020 Baleno Facelift इंडोनेशिया बाजार में हुई लॉन्च, खास है लुक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक Baleno के 2020 फेसलिफ्ट मॉडल को इंडो​नेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस कार में हलके बदलाव किए गए हैं, जो कि बाहरी और अंदरूनी तौर पर हुए हैं। 2020 Baleno Facelift का लुक स्पोर्टी रखा गया है, जो कि आरएस मॉडल की तरह दिखाई देता है। 

आपको बता दें कि भारतीय बाजार में कंपनी ने 2019 में Baleno को BS-6 नॉर्म्स वाले इंजन के साथ उतारा था। यह B2 सेगमेंट की पहली हैचबैक है। इस कार में BSVI इमिशन स्टैंडर्ड के साथ Heartect प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था। 

एक्सटीरियर
हाल ही में एक अपडेट में, इंडोनेशिया में सुजुकी के आधिकारिक चैनल, पी.टी. सुज़ुकी इंडो मोबाइल सेल्स ने इंडोनेशियाई कार बाजार में अपडेटेड Baleno को लॉन्च किया है।
जिसके अपफ्रंट में नया बम्पर और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एक दोबार डिजाइन की गई ग्रिल ट्रिम मिलता है।  

नए बम्पर के अलावा, इस कार में स्पोर्टी पॉलिश अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी न्यू रियर बम्पर और अपडेटेड बोग लाइट्स भी दिए गए हैं। इंडोनेशिया बाजार में अस कार को पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें सॉलिड फायर रेड, प्राइम स्टारगेज ब्लू, पर्ल मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक प्रीमियम सिल्वर और पर्ल आर्कटिक व्हाइट शामिल है।

इंटीरियर
बात करें इंटीरियर की तो कुछ खास बदलाव यहां नहीं किए गए हैं। हालांकि इसमें एक नई टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट दी गई है। इसके अलावा, इंडोनेशिया-स्पेक मॉडल को पीछे वाले मध्य यात्री के लिए एक हेडरेस्ट मिलता है।

इंजन और पावर
2020 Baleno Facelift में 1,373 cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 92.4 ps की अधिकतम पावर और 4,200 ppm पर 130 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 4-स्पीड स्वचालित ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।

Tags:    

Similar News