2021 Bajaj Pulsar RS200 नए अंदाज में हुई लॉन्च, जानें क्या है खास

2021 Bajaj Pulsar RS200 नए अंदाज में हुई लॉन्च, जानें क्या है खास

Manmohan Prajapati
Update: 2021-03-28 09:51 GMT
2021 Bajaj Pulsar RS200 नए अंदाज में हुई लॉन्च, जानें क्या है खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की Pulsar (पल्सर) सीरीज काफी पॉपुलर है। इसमें Pulsar RS200 (पल्सर आरएस2000) दमदार इंजन के साथ आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। अब कंपनी ने अपनी इस बाइक को नए कलर और ग्राफिक्स के साथ पेश कर दिया है।

2021 Pulsar RS200 पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश नजर आती है। फिलहाल इसे मलेशिया में लॉन्च किया गया है। भारत में नए मॉडल को कब तक लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Benelli TRK 502X BS6 भारत में हुई लॉन्च

क्या है खास
2021 Pulsar RS200 को तीन नये कलर विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें पर्ल मेटालिक व्हाइट, पेटर ग्रे और बर्नट रेड शामिल है। पर्ल मेटैलिक व्हाइट और पेटर ग्रे को ग्लॉसी फिनिश के साथ पेश किया गया है। वहीं बर्न रेड कलर को मैट फिनिश के साथ पेश किया है। 

ब्रेक और सस्पेंशन
इस बाइक के फ्रंट में राइडर्स को 300 mm के डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm के डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें सिंगल चैनल ABS भी दिया गया है। वहीं सस्पेंशन के लिए इस बाइक में फ्रंट फोर्क्स, गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन रियर में लगाया गया है। 

Hero Xpulse 200T BS6 भारत में हुई लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

इंजन और पावर 
इस बाइक में 199.5 cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन इंजन 9750 rpm पर 24.5 PS की मैक्सिमम पावर और 8000 rpm पर 18.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन ट्रिपल स्पार्क प्लग और 4 वॉल्व और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। 

Tags:    

Similar News