Aprilia Storm 125 भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत

Aprilia Storm 125 भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-05-28 04:12 GMT
Aprilia Storm 125 भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Piaggio (पिआजिओ) Aprilia (अप्रिलिया) ने भारतीय बाजार में अपना नया स्कूटर Aprilia Storm 125 पेश कर दिया है। इस स्कूटर की कीमत 65,000 रुपए, एक्स-शोरूम, इंडिया है। बता दें कि Aprilia ने Storm 125 को ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान पहली बार पेश किया था। हालांकि ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किए गए Storm 125 की तुलना में प्रोडक्शन मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। 

Aprilia के इस स्कूटर का लुक काफी स्पोर्टी है, जो युवाओं के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। Aprilia Storm 125 में 12-इंच के पहिए दिए गए हैं, लेकिन इसका डिजाइन 10-इंच पहिए वाले Vespa से काफी मिलता है। Storm 125 में ग्रैब हैंडल और वाइट Aprilia बैज दिया गया है। 

फीचर्स
ब्रेकिंग के लिए इसके रियर और फ्रंट में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। यह स्कूटर CBS से लैस है। बता दें कि भारत में रोड सेफ्टी को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 01 अप्रैल से 125 सीसी से कम पावर वाली बाइक्स में CBS (कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम) को अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इस स्कूटर में या इसके किसी वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलेगा या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। 

इंजन
Aprilia Storm 125 में 124.49cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,250 rpm पर 9.51 bhp का पावर और 6,250 rpm पर 9.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

मुकाबला
भारतीय बाजार में Aprilia Storm 125 का मुकाबला TVS Ntorq 125 और Honda Grazia जैसे स्कूटर्स से माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News