भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ेगी Nano से छोटी Bajaj Qute, जानें खासियत

भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ेगी Nano से छोटी Bajaj Qute, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2018-11-23 11:19 GMT
भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ेगी Nano से छोटी Bajaj Qute, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबसे छोटी कारों में शुमार हुई TATA Nano के बाद जल्द ही भारतीय सड़कों पर इससे भी छोटी कार दौड़ती नजर आएगी। यह कार है मेड इन इंडिया Bajaj Qute, जो अब तक सिर्फ इंटरनैशनल मार्केट में एक्सपोर्ट की जा रही थी। कंपनी के अनुसार इस कार का माइलेज 35 Km/l तक होगा, वहीं इसकी स्पीड 70 Km/h है। 

Bajaj Auto ने इसके ग्रीन कार होने का दावा भी किया है। बता दें कि इस कार को साल 2012 के Auto Expo में पेश किया गया था, जिसका कोडनेम RE60 रखा गया था। बात करें कीमत की तो इसकी कीमत 1.5 लाख से 2 लाख रुपए के बीच हो सकती है। 

इंजन
इस कार में 216cc, सिंगल सिलिंडर, वाटर कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 13 Ps की पावर और 18.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो मोटरसाइकल में दिए जाने वाले गियरबॉक्स की तरह ही है। इसमें सीएनजी और एलपीजी फ्यूल के भी ऑप्शंस मिलेंगे।

हाइट
इस कार की लंबाई 2752 mm, चौड़ाई 1312 mm और ऊंचाई 1652 mm है। वहीं इसका वीलबेस 1925 mm दिया गया है। इसका टर्निंग रेडियस सिर्फ 3.5 मीटर है।इसका वजन महज 400 किलोग्राम होगा।

मंजूरी
Bajaj Qute चार पैसेंजर्स के लिए तैयार की गई है। इस वाहन में 2+2 का कंफिगरेशन दिया गया है। जानकारी के अनुसार चार पहियों वाली क्वाड्रिसाइकल के निजी इस्तेमाल को सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। वहीं ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने भी क्वाड्रिसाइक के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की मानें तो क्वाड्रिसाइकल कैटिगरी के वीइकल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल पाएंगे। कंपनी द्वारा इस कार की स्पीड 70 Km/h बताई गई है, लेकिन हाइवे पर भी इसे 60 Km/h से ज्यादा रफ्तार पर नहीं चलाया जा सकेगा। वहीं शहरों में इसकी अधिकतम गति 50 Km/h तय की गई है।


 

Similar News