भारत में लॉन्च हुई BMW की प्रीमियम एडवेंचर बाइक F 750 GS और F 850 GS, जानें खूबियां

भारत में लॉन्च हुई BMW की प्रीमियम एडवेंचर बाइक F 750 GS और F 850 GS, जानें खूबियां

Manmohan Prajapati
Update: 2018-09-29 12:51 GMT
भारत में लॉन्च हुई BMW की प्रीमियम एडवेंचर बाइक F 750 GS और F 850 GS, जानें खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए लग्जरी कार बनाने वाली BMW कंपनी ने अपनी दो नई प्रीमियम बाइक भारत में लॉन्च कर दी हैं। इनमें F 750 GS और F 850 GS शामिल हैं। जो कि तीन वेरिएंट Standard, Pro और Pro Low Suspension में पेश की गई हैं। इन दोनों बाइक्स की स्टाइल BMW की R 1200 GS से प्रेरित है। दोनों बाइक्स को दोबारा डिजाइन किया गया है, इनमें सेमी-डिजिटल इंटस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 6.5 इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। दोनों बाइक्स की बुकिंग भी भारत में शुरु कर दी गई है। कितनी खास हैं BMW की दोनों बाइक आइए जानते हैं...

कीमत
BMW F 750 GS
Standard वेरियंट कीमत 11, 95,000 रुपए
Pro Low Suspension वेरियंट कीमत 13, 20,000 रुपए
Pro वेरियंट कीमत 13, 40,000 रुपए

BMW F 850 GS
Standard वेरियंट कीमत 12, 95,000 रुपए
Pro Low Suspension वेरियंट कीमत 14, 20,000 
Pro वेरियंट कीमत 14, 40,000 रुपए

इंजन
BMW F 750 GS में 853 cc का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 77 bph का पावर और 83 nm का टार्क जनरेट करता है। वहीं BMW F 850 GS में भी 853 cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 85 bph का पावर और 92 nm का टार्क जनरेट करता है।

फीचर्स
दोनों बाइक्स में सेमी-डिजिटल इंटस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मीडिया के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ नेविगेशन सिस्टम भी दिया गया है जो BMW मोटोर्राड कनेक्टेड एप द्वारा एक्सेस किया जा सकेगा। बाइक में 6.5 इंच की फुल कलर TFT डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा दोनों बाइक्स में Rain और Road, दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। दोनों बाइक्स के प्रो वेरियंट में DTC (डाइनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल), डाइनैमिक ESA (सेमी ऐक्टिव सस्पेंशन सिस्टम), गियरशिफ्ट असिस्ट (क्विकशिफ्टर), कॉर्निंग और लगेज पैक की सुविधाएं भी दी गई हैं। वहीं, Pro Low Suspension वेरियंट में लोअर सीट हाइट के साथ सस्पेंशन कम करने की एक किट दी गई है।

सुरक्षा
दोनों बाइक में राइडर असिस्ट और सेफ्टी सिस्टम्स के लिए ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्मट (ABS) दिया गया है।

कलर आॅप्शन
BMW F 750 GS में दो कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनमें एक लाइट व्हाइट पेंटजॉब के साथ ब्लैक/ रेड सीट्स और येलो पेंटजॉब के साथ ब्लैक/ ग्रे सीट्स दी गई हैं। वहीं BMW F 850 GS में कई शेड्स और कलर ट्रीटमेंट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें गोल्ड व्हील्स और रैडिएटर कवर्स के साथ GS ग्राफिक्स दिए गए हैं। 


 

Similar News