Honda CB Shine 125 SP जल्द BS6 इंजन के साथ होगी लॉन्च!

Honda CB Shine 125 SP जल्द BS6 इंजन के साथ होगी लॉन्च!

Manmohan Prajapati
Update: 2019-10-22 07:33 GMT
Honda CB Shine 125 SP जल्द BS6 इंजन के साथ होगी लॉन्च!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda की CB Shine काफी पॉपुलर होने के साथ ही 125cc सेगमेंट में सबसे अधिक बिक्री वाली बाइक है। इसमें CB Shine 125 SP मॉडल ज्यादा स्टाइलिश है। खबर है कि कंपनी इस मॉडल को जल्द ही BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। 

दरअसल हाल ही में CB Shine 125 SP का सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट लीक हुआ है। जिसके अनुसार BS6 इंजन के आने के साथ ही यह बाइक Honda कंपनी के दूसरे नंबर की टू व्हीलर बन जाएगी। बता दें कि Honda Activa 125 कंपनी का पहला BS6 इंजन वाला टू व्हीलर वाहन है।

अधिक पावरफुल
Honda अपनी पॉप्युलर मोटरसाइकल CB Shine 125 SP का BS6 मॉडल लाने की तैयारी में है। यह बीएस6 इंजन वाला कंपनी का दूसरा टू-वीलर होगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार BS6 इंजन वाली CB Shine 125 SP का पावर मौजूदा बाइक से अधिक होगा। इसके अलावा इस बाइक की साइज में भी बदलाव किया जा सकता है। 

हाइट
लीक डॉक्युमेंट के अनुसार नई CB Shine 125 SP की लंबाई 13mm बढ़कर 2,020mm होगी, जबकि चौड़ाई 785mm है। इसकी ऊंचाई 1,103mm और वीलबेस 19mm बढ़कर 1,285mm होगी। इसके अलावा बाइक का वजन भी बढ़ाया जाएगा। बात करें कीमत की तो CB Shine 125 SP मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा महंगी होगी। 

पावर
लीक रिपोर्ट के अनुसार CB Shine 125 SP में 124.73cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो कि बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 10.88hp की पावर जेनरेट करेगा। इसके अलावा इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन की सुविधा है। इसमें 5-स्पीड गियर मिलेंगे।
 

Tags:    

Similar News