CBS के साथ लॉन्च हुईं Honda CB Shine और Honda CB Shine SP 

CBS के साथ लॉन्च हुईं Honda CB Shine और Honda CB Shine SP 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-07 10:48 GMT
CBS के साथ लॉन्च हुईं Honda CB Shine और Honda CB Shine SP 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में रोड सेफ्टी को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 125 cc या इससे अधिक पावर वाली गाड़ियों में अप्रैल 2019 से ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) लगााना अनिवार्य है। ऐसे में कंपनियां सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपनी बाइक्स के नए मॉडल लगातार लॉन्च कर रही हैं। फिलहाल Honda ने अपनी पॉपुलर 125 cc बाइक Shine को सीबीएस के साथ लॉन्च कर दिया है। 

बता दें कि CB Shine सीरीज की दोनों बाइक्स Honda CB Shine और Honda CB Shine SP ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरियंट में उपलब्ध हैं। इनके डिस्क ब्रेक वेरियंट CBS (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस हैं। अब कंपनी ने बाइक्स के ड्रम ब्रेक वेरियंट को भी सीबीएस के साथ लॉन्च कर दिया है। 

कीमत 
CB Shine के ड्रम ब्रेक वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 57,779 रुपए और ड्रम ब्रेक-CBS वेरियंट की कीमत 58,338 रुपए है। वहीं CB Shine SP के ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 63,539 रुपए और ड्रम ब्रेक-CBS की कीमत 64,098 रुपए है। 

इंजन 
Honda CB Shine और Honda CB Shine SP में 124.73cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन इिया गया है। यह इंजन 7,500rpm पर 10.1hp का पावर और 5,500rpm पर 10.3Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इनमें से CB Shine में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि Shine SP में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 


 

Similar News