Honda इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करेगा मैक्सी स्कूटर

Honda इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करेगा मैक्सी स्कूटर

Manmohan Prajapati
Update: 2019-07-25 07:58 GMT
Honda इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करेगा मैक्सी स्कूटर
हाईलाइट
  • इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 7 लाख रुपए होगी
  • इसकी सीट के नी काफी अधिक स्पेस दिया गया है
  • दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है Honda Forza 300

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda जल्द ही भारत में अपना मैक्सी स्कूटर लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस साल के अंत तक Honda Forza 300 को लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर में काफी अधिक स्पेस मिलेगा। इसे भारत में CBU के रूप में लाया जाएगा। कंपनी इसे अपनी प्रीमियम डीलरशिप BigWing के जरिए बेचेगी।

बात करें कीमत की तो यह किसी सुपर स्पोर्ट्स बाइक से कम नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 7 लाख रुपए के आसपास होगी।

अधिक स्पेस
मैक्सी स्कूटर की सीट के नीचे इतना स्पेस होगा की आप दो हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी इसमें कई एलिमेंट्स को जोड़ा जाएगा। इस स्कूटर में इलेक्ट्रिक तरीके से अजस्ट होने वाली विंड स्क्रीन, इंटीग्रेडेट LED DRL के साथ ट्विन-हेडलैम्प, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।

पावर
Honda Forza 300 मैक्सी-स्कूटर में 279cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000 rpm पर 25 bhp का पावर और 5,750 rpm पर 27.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन CVT (कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसिमशन) से लैस है। 

ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 256 mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर ड्यूल-चैनल ABS से लैस है। 
 
  

Tags:    

Similar News