इन तेज रफ्तार कारों से पेट्रोलिंग करती है विदेशों की पुलिस

इन तेज रफ्तार कारों से पेट्रोलिंग करती है विदेशों की पुलिस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-12 03:37 GMT
इन तेज रफ्तार कारों से पेट्रोलिंग करती है विदेशों की पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में भले ही पुलिसवालों को अपाचे, पल्सर जैसी बाइक और सफारी या इनोवा जैसी कारें दी जाती हों, लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पुलिसवालों के पास लेम्बोर्गिनी और फरारी जैसी सुपर कार होती हैं। इस मामले में दुबई की पुलिस सबसे आगे है। यहां हम ऐसे ही कुछ देशों के पुलिस वालों की सुपर कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लेम्बोर्गिनी हुराकैन, इटली

इस कार की टॉप 190 mph (करीब 305 किमी प्रति घंटा) की है। कार में बंदूक होल्डर, वीडियो कैमरा और पुलिस रेडियो लगा है। पुलिस पेट्रोल ड्यूटी के अलावा इस कार का इस्तेमाल ब्लड और ऑर्गन अस्पताल ले जाने में भी किया जाता है। इसके अलावा इटली की पुलिस को लेम्बोर्गिनी गेलार्डो भी दी गई। इन कारों की कीमत करोड़ों रुपये में है।
 

वोल्वो 90, स्वीडन

स्वीडन की पुलिस वोल्वो की कारों का इस्तेमाल करती है। स्वीडन पुलिस वोल्वो 90 से चोरों का पीछा करती है। ये कार 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कार की कीमत 60 से 70 लाख रुपये है।


लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, दुबई

दुबई की पुलिस के पास लगभग हर तरह की स्पोर्टकार है। बुगाटी से लेकर फरारी तक, मैकलारिन से लेकर लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर तक.. दुबई पुलिस के पास सबसे ज्यादा एवेंटाडोर है, 700-होर्सपावर वाली इस कार की कीमत 4 लाख डॉलर यानी करीब 2.6 करोड़ रुपए है।  इस कार की टॉप स्पीड 349 किमी प्रति घंटा है।


Lykan HyperSport, अबू धाबी

ऐसा लगता है कि संयुक्त अरब अमीरात के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में पुलिस की सुपरकारों को लेकर मुकाबला चल रहा है। अबू धाबी पुलिस को दी गई यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 395kmph है। इसके अलावा दुबई पुलिस के पास फरारी FF, एस्टन मार्टिन, मर्सिडीज बेंज और बेंटले कांटिनेंटल GT जैसी कारें भी हैं। 

पोर्शे 911 करेरा, जर्मनी

कहा जाता है कि जर्मनी की पुलिस सबसे तेज है। पुलिस की सजगता है से यहां का क्राइम ग्राफ भी कम है। जर्मनी की पुलिस के पास पोर्श की 911 करेरा है। ये दुनिया की सबसे तेज पुलिस कारों में से एक है। इस कार की स्पीड 300 किमी प्रति घंटा है।

Similar News