LORDS OF THE STREET, कार से भी दमदार हैं ये बाइक्स 

LORDS OF THE STREET, कार से भी दमदार हैं ये बाइक्स 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-27 05:04 GMT
LORDS OF THE STREET, कार से भी दमदार हैं ये बाइक्स 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में भी लग्जरी क्रूज बाइक्स के लिए दीवानगी बढ़ती जा रही है। कुछ सालों से क्रूज बाइक्स का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। एडवेंचरस राइड के लिए युवा खास तौर पर इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि लोगों के आकर्षण को देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक से बढ़कर एक क्रूज बाइक्स को मार्केट में उतारा है। इनमें दमदार इंजन लगा हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं  वो बाइक्स जिनसे लोगों की नजर नहीं हटती। 

 

1. Suzuki Intruder M1800R :

 

 

सबसे पहले बात Suzuki Intruder M1800R की । मुंबई में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख 59 हजार से शुरू होकर 16 लाख 8 हजार रुपये तक जाती है। 1783 CC की  ये बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 13 किलोमीटर  का सफर तय करती है। इसकी टॉप स्पीड 209 KMPH है। ये बाइक तीन कलर ब्लैक, ग्रे और ब्लू में उपलब्ध है।

2. Triumph Thunderbird Storm 

 


इसके बाद बारी Triumph Thunderbird Storm की, मुंबई में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख 67 हजार रुपये है।  1699 CC की ये बाइक 1 लीटर पेट्रोल में करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करती है। ये बाइक 97 होर्सपावर और 156Nm टॉर्क जनरेट करती है। बाइक के फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 22 लीटर और टॉप स्पीड 193kmph है।  और ये ब्लैक और रेड कलर में उपलब्ध है।

 

3. Harley Davidson Fat Bob

 

 

बाइक्स की बात तो और हार्ले डेविडसन की जिक्र न हो, शायद ही ऐसा हो। हम बात कर रहे हैं, Harley Davidson Fat Bob की.. मुंबई में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख 99  हजार रुपये है।  1745  CC की ये बाइक 1 लीटर पेट्रोल में करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करती है।  ये बाइक चार अलग अलग कलर्स में उपलब्ध है।

 

4. Indian Scout

 

 

अब बारी Indian Scout की, नाम देसी सा है, पर बाइक है विदेशी। मुंबई में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 14  लाख 46  हजार रुपये है।  1130  CC की ये बाइक  1 लीटर पेट्रोल में करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करती है।  ये बाइक 6 अलग अलग कलर्स में उपलब्ध है।

 

5. Honda VTX1800

 

 

Honda VTX1800 मोटरसाइकिल में 1795CC का V-twin इंजन लगा हुआ है. इस मोटरसाइकिल का ड्राई वेट 320 किलोग्राम है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स लगे हुए हैं. इसकी फ्यूल कैपिसिटी 17 लीटर है।

Similar News