Mahindra XUV500 के बारे में ये बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे

Mahindra XUV500 के बारे में ये बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-04 06:58 GMT
Mahindra XUV500 के बारे में ये बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में Mahindra XUV500 के पेट्रोल वर्जन की सेल्स बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। दिसंबर 2017 में लॉन्च के बाद से Mahindra ने पेट्रोल XUV500 के बस 45 यूनिट्स बेचे हैं। वहीं इसके मुकाबले इसी दौरान डीजल XUV500 के 10,000 यूनिट्स बिक चुके हैं। कंपनी के ऑटोमोटिव बिजनेस हेड पवन गोयनका ने XUV500 पेट्रोल की खराब सेल्स के बारे में कहा है कि लॉन्च के बाद से कंपनी ने पेट्रोल XUV500 के 45 यूनिट्स बेचे हैं। लेकिन हर कोई डीजल डिमांड कर रहा है।

 

ये भी पढ़ें :  लंबे समय से था जिनका इंतजार, लॉन्च होने वाली हैं वो 5 बाइक्स

आपको बता दें कि Mahindra XUV500 पेट्रोल में 2.2 लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 140 BHP और 320NM टॉर्क जनरेट करता है।  XUV500 के पावर और टॉर्क आंकड़े वही हैं जो फेसलिफ्ट के पहले वाले डीजल मॉडल के थे। XUV500 के 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन में 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव लेआउट स्टेंडर्ड है। साथ ही XUV500 पेट्रोल का एक ही वैरिएंट उपलब्ध है और इसकी कीमत 15.5 लाख रुपए है। पेट्रोल इंजन का ऑप्शन XUV500 के फेसलिफ्टेड मॉडल में भी है।

 

 

ये भी पढ़ें : जानें कितनी खास है रशिया के राष्ट्रपति पुतिन की नई लिमोजिन

पेट्रोल पावर वाले XUV500 के फेमस ना होने के कई कारण हैं। अगर पेट्रोल की बढती हुई कीमत के साथ देखें तो पेट्रोल वैरिएंट कुछ अच्छा ऑप्शन नजर नहीं आता है।  XUV500 जैसी भारी SUV पेट्रोल वाले मॉडल में कम माइलेज देती हैं। इतने के बाद कार में टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन जोड़ने का मतलब है की पहले से कम माइलेज को और कम कर देना। पेट्रोल वाली XUV500 लगभग 10 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज देती है जो इसे चलाना काफी महंगा बनाता है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 85 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा छू रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें : इंडिया में रजिस्टर होने वाली पहली Mclaren 720S

XUV500 के हाल वाले फेसलिफ्ट में Mahindra ने 2.2 लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का पावर और टॉर्क आउटपुट बढ़ाया जो अब 155 BHP-360NM टॉर्क जनरेट करता है। ये बात डीजल वाले XUV500 को पेट्रोल वाले मॉडल से और भी आकर्षक बनाता है। और यही वजह है कि सेल्स के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं। Mahindra ने पिछले 6 महीनों में डीजल XUV500 के 10,198 यूनिट्स बेचे हैं वहीं पेट्रोल वर्जन के सिर्फ 45 यूनिट्स बिके हैं।

Similar News