Facelift: Maruti Suzuki Dzire नए अवतार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Facelift: Maruti Suzuki Dzire नए अवतार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2020-03-21 08:59 GMT
Facelift: Maruti Suzuki Dzire नए अवतार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
हाईलाइट
  • Dzire 2020 के टॉप वेरिएंट की कीमत 8
  • 80
  • 500 रुपए है
  • Dzire फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा बोल्ड और पावरफुल है
  • शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5
  • 89
  • 000 रुपए रखी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी बेस्ट सेलिंग सिडैन Dzire (डिजायर) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। Dzire फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा बोल्ड और पावरफुल के साथ स्टाइलिश नजर आ रही है। इसके अलावा नई 2020 Dzire में कई सारे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। 

बात करें कीमत की तो 2020 Maruti Suzuki Dzire की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,89,000 रुपए रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8,80,500 रुपए है। कितनी खास है यह अपडेटेड कार आइए जानते हैं...

Hyundai Elantra का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल आया सामने

ये हुए बदलाव
2020 Dzire में बाहरी और अंदरूनी तौर पर कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट के बंपर में बदलाव किया गया है। फॉग लैंप को बेहतर बनाने के लिए इसे बड़ा और शार्प बनाया गया है। इसके अलावा इसमें नई ग्रिल डिजाइन देखने को मिलती है। इस कार में 
स्ट्राट-स्टॉप टेक्नोलॉजी (ISS), क्रूज कंट्रोल, ऑटो फोल्डेबल ORVMs के साथ कस्टमर कन्वीनियंस के लिए Key sync   जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन  
2020 Dzire में नेक्स्ट जेनरेशन K-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल VVT इंजन दिया गया है। यह इंजन 6000 Rpm पर 66 kW की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट (AGS) वेरिएंट में उपलब्ध है।

शाहरुख खान बने Hyundai Creta 2020 के पहले मालिक, ये हैं खास फीचर्स

बात करें माइलेज की तो यह इंजन MT वेरिएंट में (ARAI टेस्टिड) 23.26 Kmpl का माइलेज और AGS वेरिएंट में 24.12 Kmpl का माइलेज दे देने मे सक्षम है। 

सभी वेरिएंट की कीमत

वेरिएंट

कीमत वेरिएंट

कीमत

Lxi

5.89 लाख रुपए -  

Vxi    

6.79 लाख रुपए     Vxi (AGS)      

7.31 लाख रुपए

Zxi    

7.48 लाख रुपए     Zxi (AGS)    

8.00 लाख रुपए

Zxi+    

8.28 लाख रुपए Zxi + (AGS)    

8.80 लाख रुपए

 

Tags:    

Similar News