यहां देखिए इंडिया के सबसे रईस शख्स की संतानों की कारें

यहां देखिए इंडिया के सबसे रईस शख्स की संतानों की कारें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-19 04:02 GMT
यहां देखिए इंडिया के सबसे रईस शख्स की संतानों की कारें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी इंडिया ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस इंसान हैं। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलिनयर्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की नाम सबसे ऊपर था। अंबानी परिवार रॉयल लाइफ जीते हैं। मुकेश अंबानी के पास कई ऐसी महंगी चीजें हैं जो सिर्फ अमीर शख्स ही खरीद सकता है। उनके पास ऐसी कई कारें हैं जिन्हें खरीदने का लोग सपना देखते हैं। उनके पास Rolls Royces से लेकर Bentleys समेत सारी कारें हैं। मुकेश अंबानी के 27 मंजिल के घर एंटीलिया की 7 मंजिलों में 200 से ज्यादा कारें हैं। मुकेश अंबानी के बेटे इन लग्जरी कारों का लुत्फ उठाते हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं कि अंबानी की संतानें किन कारों में घूमती हैं।

Rolls Royce Phantom Drophead Coupe

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अंनत अंबानी को एक Rolls Royce Phantom Drophead Coupe में देखा गया था। DHC Rolls Royce के रेंज में सबसे ऊपर आती है। इसकी कीमत 8.84 करोड़ से शुरू होती है। इसे पॉवर देता है एक विशाल 6.75 लीटर V12 जो 454 बीएचपी और 720 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यूं तो ये कार रफ्तार के लिए नहीं बनी है, लेकिन ये 0-100 किमी/घंटे मात्र 5.8 सेकेंड में पहुंच सकती है जो इतनी भारी कार के लिए काफी तेज है।

Bentley Bentayga

मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी को एक ब्रिटिश रेसिंग हरे रंग वाली Bentley Bentayga चलाते हुए देखा गया है। Bentayga आज की तारीख में इंडिया में बिकने वाली सबसे महंगी SUV है।  इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.85 करोड़ रुपये है। इसे पॉवर देता है इसमें लगा 6.0 लीटर W12 इंजन जो 600 बीएचपी और 900 एनएम टार्क जनरेट करता है। ये इंडिया में बिकने वाली सबसे तेज SUVs में से एक भी है और ये 0-100 किमी/घंटे मात्र 4.1 सेकेंड में पहुंच सकती है।

Range Rover Vogue

Range Rover Vogue एक दूसरी लक्जरी SUV है जिसमें आकाश और अंनत दोनों को अक्सर देखा जाता है। दोनों के पास अपनी-अपनी Range Rover Vogue है। वैरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत 3.47 करोड़ रुपये तक जा सकती है। ये SUV 3.0-लीटर V6 और 4.4 लीटर V8 टर्बो डीजल इंजन और एक 5 लीटर V8 सुपरचार्जड पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

 

Mercedes Benz G63 AMG

अंनत अंबानी को उनकी लक्जरी ऑफ-रोड व्हीकल Mercedes G Class में देखा गया है। जो गाड़ी अंनत के पास है वो G63 AMG ट्रिम है। G63 में 5.5 लीटर V8 है जो 543 बीएचपी और 760 एनएम  टॉर्क जनरेट करता है। इस कार के साइड एग्जॉस्ट की आवाज कमाल की है।

 

W221 Mercedes Benz S-Class

ये अंबानी फैमिली की पारम्परिक कार है और ये पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है। कभी-कभार फैमिली ड्राईवर द्वारा चलाये जाने वाली और कभी-कभार Anant Ambani द्वारा, इस कार में मुकेश अंबानी की फैमिली को कई बार ट्रेवल करते हुए देखा गया है। 

 

BMW 5-Series

अगर 60 लाख रुपये की गाड़ी को मामूली कहा जा सकता है, तो आकाश अंबानी के पास ये भी है। उन्हें इसमें अपनी बहन Isha के साथ देखा गया है, और एक बार बैकसीट पर Katrina Kaif के साथ भी।

 

BMW i8

इंडिया की एकमात्र हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार BMW i8 वो सबसे ज्यादा स्पोर्टी कार है जिसमें अंबानियों को देखा गया है। 47 किमी/लीटर की माइलेज का दावा करने वाली इस कार में अंनत अंबानी को अक्सर देखा जाता है, लेकिन उन्होंने इसे माइलेज के लिए नहीं खरीदा होगा। i8 BMW की दूसरी सबसे महंगी गाड़ी है और इसकी कीमत 2.14 करोड़ रुपये है। इसे पॉवर देता है इसमें लगा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर कुल 357 बीएचपी और 570 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। 

 

BMW 760 Li

पिछले जनरेशन और पूरी तरह से बुलेट प्रूफ BMW 760 Li एक दूसरी ऐसी गाड़ी है जिसमें मुकेश अंबानी के परिवार को देखा गया है। इस कार में 5.5 लीटर V12, naturally aspirated पेट्रोल इंजन है जो 0-100 किमी/घंटे मात्र 6 सेकेंड में पहुंच सकती है। बुलेट प्रूफिंग के साथ इसकी कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Similar News