जल्द लॉन्च होगी एडवांस फीचर्स से लैस नई Mercedes-Benz GLE

जल्द लॉन्च होगी एडवांस फीचर्स से लैस नई Mercedes-Benz GLE

Manmohan Prajapati
Update: 2018-09-17 05:51 GMT
जल्द लॉन्च होगी एडवांस फीचर्स से लैस नई Mercedes-Benz GLE

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसयूवी के दीवानों के लिए Mercedes जल्द अपनी नई जनरेशन Mercedes-Benz GLE को पेश करेगी। अब तक की SUV में इसे अधिक पावरफुल कहा जा सकता है। इसका इंजन 367 PS पावर और 500 NM का टाॅर्क जेनरेट करेगा। इसमें 9 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया जाएगा, जहां से चारों व्हील्स में एक साथ पावर पहुंचेगी। खबरों के मुताबिक इस SUV में कई ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो Mercedes ने अब तक की कारों में नहीं दिए। Mercedes ने इस SUV की तस्वीरें जारी करने के साथ इससे जुड़ी कई जानकारी दी हैं। Mercedes-Benz GLE को अक्टूबर में पेरिस मोटर शो के दौरान पेश किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे 2019 के आखिर तक लाॅन्च किया जा सकता है। नई Mercedes-Benz GLE में क्या खास होगा, आइए जानते हैं। 

डिजाइन
इस SUV को एक दम नई तरह से डिजाइन किया गया है। यह पहले से काफी बढ़ी है, इसके व्हीलबेस को पहले से 80 mm तक बढ़ाया गया है, जो अब 2,995 mm हो गया है। SUV में चारों ओर ब्लैक क्लेडिंग दी गई है, आकर्षण के लिए फ्रंट में आॅक्टागोनल ग्रिल का यूज किया गया है। इसके दोनों ओर नए हैंडलैंप्स और L शेप वाली LED लाइट को लगाया गया है। वहीं रियर में टेल लैंप्स को पतला शेप दिया गया।

इंजन
नई Mercedes-Benz GLE में 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48 वाॅट हाइब्रिड असिस्टेंट के साथ है। ये इंजन 367 PS पावर और 500 NM का टाॅर्क जेनरेट करता है। इसमें 9 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया गया है, यह चारों व्हील्स में एक साथ पावर सप्लाई करता है। फिल्हाल डीजल इंजन की कोई जानकारी नहीं है।

इंटीरियर
नई Benz GLE के इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें 12.3 इंच की दो फुल टच डिस्प्ले दी गई हैं। इस SUV में टच पैनल वाला मल्टी- फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके व्हील पर स्प्रिंग और डंपिंग फोर्स है जो अलग- अलग तरह से कंट्रोल होते हैं।

इसमें पहली बार थर्ड रो सीट दी गई है। इसके तीसरी रो में लैगरूम स्पेस दिया गया है। वहीं सेकंड रो का स्पेस 69 mm तक अधिक बढ़ा है। ये सीटें पूरी तरह से फुल इलेक्ट्रॉनिक और एडजस्टेबल हैं, इन्हें डोर पैनल में लगे स्विच से कंट्रोल किया जा सकेगा। वहीं कार में 825 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो कि सीट फोल्डिंग के बाद 2055 लीटर तक बढ़ जाता है।

सुरक्षा
इसमें मर्सिडीज का लेटेस्ट ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें एक्टिव स्टाॅप- एंड गो असिस्ट, एक्टिव डिस्टेंस असिस्ट, एक्टिव स्टीयरिंग असिस्ट एक्टिव, ब्लाइंड स्पाॅट असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस SUV में एडवांश सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है।

इन कारों से होगा मुकाबला
मर्सिडीज का मुकाबला BMW X5, Volvo XC90, Audi Q7, Porsche Macan, Jaguar F-PACE और Land Rover Discovery जैसी कारों से होगा। 

Similar News