पहली बार इंडियन सड़कों पर दिखी Mahindra XUV700, जानें कैसी है SUV

पहली बार इंडियन सड़कों पर दिखी Mahindra XUV700, जानें कैसी है SUV

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-18 05:20 GMT
पहली बार इंडियन सड़कों पर दिखी Mahindra XUV700, जानें कैसी है SUV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने इस साल में आगे चल कर आधिकारिक मार्केट लॉन्च से पहले रीबैज की हुई G4 Ssangyong Rexton लग्जरी SUV को Indian Auto Expo में डिस्प्ले किया था। इस 7 सीटर SUV का नाम XUV700 हो सकता है और ये Mahindra की फ्लैगशिप ऑफरिंग होगी।  इसकी कीमत 20 लाख रूपये से ज्यादा हो सकती है। इस प्राइस पॉइंट पर XUV700 Toyota Fortuner और Ford Endeavour जैसी गाड़ियों से टक्कर लेगी। Mahindra कीमतों को कम रखने के लिए इस SUV के महत्वपूर्ण पार्ट्स को लोकलाइज कर सकती है। ऑटो निर्माता ने इस बात की पुष्टि की है की G5 Rexton (XUV700) को भारत में असेम्बल किया जाएगा। साउथ कोरिया से  CKD किट्स इंडिया इम्पोर्ट किये जायेंगे। हाल ही में ये कार इंडियन सड़कों पर स्पॉट हुई है।

 

 

मैकेनिक्स की बात करें तो Mahindra XUV700 हूबहू G4 Ssangyong Rexton जैसी होगी, जिसका मतलब है की ये एक 2.2 लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल करेगी और ये मोटर 178 बीएचपी का पीक पावर और 420 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। Mercedes Benz से लिया गया 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स 4 व्हील ड्राइव मैकेनिज्म के जरिये टॉर्क को चारों पहियों तक भेजेगा। Mahindra शायद इस SUV पर मैन्युअल गियरबॉक्स ऑफर नहीं करेगी लेकिन आकर्षक कीमतों के लिए बेस ट्रिम पर रियर व्हील ड्राइव का ऑप्शन दिया जा सकता है। Mahindra XUV500 के जैसे ही XUV700 भी फीचर्स से भरी होगी।

 

 

XUV700 में कई अपमार्केट फीचर्स हो सकते हैं, जैसे सनरूफ, पावर वाले फ्रंट सीट्स जिनमें वेंटिलेशन हो, GPS नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन सेंस करने वाले वाइपर्स, LED DRLs, HID हेडलैंप, और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल। 9 एयरबैग्स, ABS, EBD, ट्रैक्शन कण्ट्रोल, ESP और क्रूज कण्ट्रोल जैसे फीचर्स के साथ सेफ्टी पर भी फोकस होगा। XUV700 में फिट और फिनिश का स्तर काफी ऊंचा होने की उम्मीद है। Mahindra इस SUV को इस साल दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है और इसकी प्री-बुकिंग्स इसके आधिकारिक लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले शुरू हो जानी चाहिए।

Similar News