शुरू हुई Range Rover SV Autobiography और Sport SVR की बुकिंग

शुरू हुई Range Rover SV Autobiography और Sport SVR की बुकिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-22 04:31 GMT
शुरू हुई Range Rover SV Autobiography और Sport SVR की बुकिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लैंड रोवर ने इंडिया में 2018 रेन्ज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी और रेन्ज रोवर स्पोर्ट SRV की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। दोनों ही वाहनों को कई सारे अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया जाएगा, दोनों SUV को अपडेट करने का काम स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स ने किया है और यही वो डिपार्टमेंट है जो कार के फीचर्स और इंजन को अपग्रेड करता है। रेन्ज रोवर स्पोर्ट एसआरवी कंपनी की सबसे तेज रफ्तार और सबसे काबिल लैड रोवर SUV है और इसके 2018 मॉडल में बहुत सारे अपडेट्स दिए गए हैं। कंपनी ने कार में 5-लीटर का V8 इंजन दिया है जो 567 bhp पावर जनरेट करता है। इसे सुपरचार्ज्ड V8 इंजन से 0-100 किमी/घंटा की स्पीड करने में कार को सिर्फ 4.5 सेकंड लगते हैं।
 

 

ये भी पढ़ें : 2019 Suzuki Jimny की फोटोज जारी, जानें कब होगी लॉन्च

 

लैंड रोवर ने भले ही इस कार को दिखने में कंपनी की ही हूलिगन जैसा बनाया हो लेकिन रेन्ज रोवर SRV ऑटोबायोग्राफी पूरी तरह लग्जरी को फोकस करके बनाई गई है। रेन्ज रोवर SVR ऑटोबायोग्राफी स्टेंडर्ड व्हीलबेस डायनामिक पर उपलब्ध है जो 558 bhp पावर जनरेट करती है, इसके साथ ही लंबे व्हीलबेस वाली SUV 335 bhp और 558 bhp पावर ऑप्शन में उपलब्ध है। कार के पिछले हिस्से की सीटिंग अब बेहद आरामदायक हो गई हैं और इसमें 24-वे हॉट स्टोन मसाज देने वाली सीट्स भी लगाई गई हैं। इसके अलावा कार में स्वतः बंद होने वाले पिछले दरवाजे, कन्सील्ड रेफ्रिजरेटर, पिक्सल-लेजर एलईडी हैडलाइट्स के साथ सिग्नेचर डीआरएल और मेरिडियन साउंड सिस्टम लगाया है।

 

ये भी पढ़ें : JEEP ने इंडिया में लॉन्च किया Compass Bedrock लिमिटेड एडिशन, जानें कीमत

 

 

 

ये भी पढ़ें :  2019 Audi R8 Facelift की तस्वीरें आईं सामने, मिलेगा दमदार इंजन

 

रेन्ज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी में कई सारे स्टाइल अपडेट्स दिए हैं जिनमें बॉडी ग्राफिक्स और क्रोम वर्क शामिल है। कार का चेसिस ट्यून किया गया है और यह फिलहाल बिक रहे मॉडल से 8 एमएम नीचा होगा। SUV को यूनीक ग्रोफाइट एटलस एक्सेंट दिया गया है, साथ ही कार के ब्रेक क्लिपर और 21-इंच अलॉय व्हील्स इसे बेहतरीन स्पोर्ट लुक देते हैं। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने बताया कि, “SVO में रेन्ज रोवर स्पोर्ट SVR के परफॉर्मेंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाया गया है, लग्जरी के मामले में तो इस SUV का जवाब नहीं।”

 

 

Similar News