YAMAHA की  तीन पहियों वाली 'Niken',  जानें बाइक की और भी कई खूबियां

YAMAHA की  तीन पहियों वाली 'Niken',  जानें बाइक की और भी कई खूबियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-27 10:28 GMT
YAMAHA की  तीन पहियों वाली 'Niken',  जानें बाइक की और भी कई खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोक्‍यो मोटर शो में अजीबोगरीब या कहें भविष्‍य के वाहनों से पर्दा उठने का सिलसिला जारी है। इसी बीच यामाहा ने भी अपनी नई बाइक  "निकेन" पेश कर दी है।  "निकेन" की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए तीन पहिए हैं। इसके दो पहिए आगे और एक पहिया पीछे है। यह बाइक MTMT-09  पर आधारित है। MTMT-09 की तरह इसमें भी 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है।  यामाहा ने इस बाइक के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल उपलब्‍ध नहीं कराई है। लेकिन माना जा रहा है कि इटली में होने वाले मिलान में आयोजित मोटर शो में कंपनी इससे जुड़ी अधिक जानकारियां उपलब्‍ध कराएगी।

 

 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यामाहा  "निकेन" में लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजैक्टेड, फोर-स्ट्रोक, डीओएचसी, फोर-वॉल्व, इन-लाइन ट्रिपल इंजन दिया गया है। इस इंजन का पावर 847 सीसी है, जो 113.5 बीएचपी की पावर और 87.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसी इंजन का इस्‍तेमाल यामाहा एमटी-09 में भी किया गया है।  इस मॉडल को LMW (Large Leaning Multi Wheel)टैक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इस तकनीक से बाइक को मोड़ते वक्त बेहतरीन ग्रिप मिलती है। यामाहा ने निकेन की कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को अगले साल बाजार में उतार सकती है।

 

 

इससे पहले कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित बाइक भी पेश की है। यामाहा मोटोरॉइड कॉन्‍सेप्‍ट की यह बाइक को दूसरे शब्‍दों में कहें तो यह एक समझदार बाइक है। जो कि तमाम ऐसे फीचर्स से लैस है जो कि बाइक चलाने के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाएंगे। वैसे टोक्‍यो मोटर शो की बात करें तो यह इस बार बेहद अनोखा होगा। क्‍योंकि दुनिया की कई बड़ी कार और बाइक कंपनियां यहां पर अपने भविष्‍य के कॉन्‍सेप्‍ट मॉडल यहां पर प्रदर्शित करेंगे। इसी साल की शुरुआत में यामाहा ने Niken नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया था। वो इसी बाइक के लिए था.. जापान में Ni का मतलब "दो" नंबर होता है।

बता दें कि यामाहा अकेली कंपनी नहीं है जो तिपहिया बाइक पर काम कर रही है। जापान की ही वाहन निर्माता Honda भी तीन पहियों वाली बाइक बना रही है, जिसमें डुअल क्लच ट्रांसमिशन होगा।

Similar News