Toyota Glanza भारत में 6 जून को होगी लॉन्च, वीडियो टीजर जारी

Toyota Glanza भारत में 6 जून को होगी लॉन्च, वीडियो टीजर जारी

Manmohan Prajapati
Update: 2019-05-17 12:05 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार कंपनी Toyota भारत में 6 जून को अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Glanza लॉन्च करेगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। नया टीजर विडियो जारी कर Toyota ने यह जानकारी दी है। इस टीजर वीडियो में पहली बार इस प्रीमियम हैचबैक का फ्रंट लुक ऑफिशली सामने आया है। 

आपको बता दें कि Toyota Glanza कार Maruti Suzuki Baleno बेस्ड हैचबैक है। इस कार के फ्रंट में नई क्रोम-लाइन ग्रिल दी गई है। कार के वील के सेंटर कैप में सुजुकी की जगह Toyota का लोगो दिया गया है। इसके अलावा यह कार सामने की तरफ से मारुति बलेनो फेसलिफ्ट की तरह ही है। इसके अलॉय वील भी मारुति बलेनो वाले ही हैं। 

टीजर वीडियो
टीजर वीडियो के अनुसार इस कार के रियर में Maruti Suzuki Baleno जैसे LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। Toyota Glanza में Maruti Suzuki Baleno जैसा इंटीग्रेटेड ब्लिंकर्स के साथ डोर माउंटेड रियर व्यू मिरर्स दिया जाएगा। इसमें समान मशीन कट डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इस कार के टॉप स्पेसिफिकेशन वाले वेरिएंट में 16-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि, छोटे वैरिएंट्स में 15-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे।

Toyota Glanza का टॉप मॉडल "V" वेरियंट होगा, जो कि Baleno के अल्फा वेरियंट पर आधारित होगा। वहीं Zeta वेरियंट पर आधारित Glanza का ‘G’ वेरियंट इससे नीचे का मॉडल होगा। Glanza का इंटीरियर भी अधिकतर Baleno फेसलिफ्ट जैसा ही होगा। यही नहीं इसमें भी Baleno वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगा। हालांकि Toyota इस इन्फोटेनमेंट सिस्टम के इंटरफेस में नया फीचर्स जोड़ सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

कीमत
बात करें कीमत की तो Toyota Glanza की कीमत Maruti Baleno से अधिक होगी। कुछ रिपोर्ट्स में के अनुसार Glanza की कीमत Baleno से 30 से 50 हजार रुपए अधिक होगी। बता दें कि Baleno के Zeta वेरियंट की कीमत 6,85,611 रुपए और Alpha वेरियंट की कीमत 7,45,911 रुपए है।

इंजन
Toyota Glanza में BS-6 मानक वाला 1.2 लीटर का K12B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 84 PS की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। Toyota अपनी Glanza को बाद में 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ लांच कर सकती है। इस कार के Alpha और Zeta वेरिएंट्स में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CVT ट्रांसमिशन का भी विकल्प उपलब्ध होगा।

Tags:    

Similar News