Toyota Raize SUV हुई लॉन्च, जानें कितनी है खास

Toyota Raize SUV हुई लॉन्च, जानें कितनी है खास

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-08 10:28 GMT
Toyota Raize SUV हुई लॉन्च, जानें कितनी है खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Toyota ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV Raize को लॉन्च कर दिया है। 4 मीटर से छोटी इस एसयूवी को फिलहाल जापान में लॉन्च किया गया है। ये कार चार वेरिएंट्स (X, S, D और Z) में उपलब्ध होगी। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों का ही ऑप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं इस कार की कीमत और फीचर्स...

कीमत
जापान में इस कार की शुरुआती कीमत JPY 1,679,000 (करीब 10.9 लाख रुपए) रखी है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत JPY 2,282,200 (करीब 14.81 लाख रुपए) है। यह कार में 7 कलर विकल्प के साथ उपलब्ध है, जिनमें से तीन में डुअल-टोन विकल्प दिया गया है।

एक्सटीरियर
कार की डिजाइन काफी अग्रेसिव है। इस एसयूवी में ऑल-LED हेडलैंप्स, स्लीक ग्रिल और लार्ज एयर-डैम दिया गया है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें बड़े टेल लैंप दिए गए हैं। 

इंटीरियर
कार के कैबिन में LED डिजिटल स्पीडोमीटर और 7 इंच TFT कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है जो स्मार्टडिवाइसलिंक और ऐपल कारप्ले से लैस है।

हाइट
इस कार की लंबाई 3,995mm और चौड़ाई 1,695mm है। कार का वीलबेस 2525mm है। इस सब कॉम्पैक्ट SUV का प्रॉडक्शन Toyota के मालिकाना हक वाली कंपनी Daihatsu ने किया है।

सुरक्षा
सुरक्षा की दृष्टि से इस कार में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑल स्पीड ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रैश अवॉइडिंग ब्रेकिंग फंक्शन और ई स्मार्ट असिस्ट सेफ्टी फीचर्स 
दिए गए हैं। 

पावर और माइलेज
Toyota Raize में 1.0- लीटर 1KR-VET turbo इंजन दिया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 98PS की पावर और 2,400 से 4,000 rpm पर 140Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में D-CVT ( ड्यूल मोड कन्टिन्यूसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) दिया गया है, जो कि किसी भी Toyota कार में पहली बार है। 

बात करें माइलेज की Raizeके फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) वेरिएंट का माइलेज 18.6 kmpl और ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट का माइलेज 17.4 kmpl बताया जा रहा है। 

इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Toyota Raize का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी brezza, हुंडई creta और किआ seltos से होगा। 

Tags:    

Similar News