एडवेंचर लवर्स के लिए Triumph ने भारत में लॉन्च की Tiger 800 XCA, जानें कीमत

एडवेंचर लवर्स के लिए Triumph ने भारत में लॉन्च की Tiger 800 XCA, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-12 04:40 GMT
एडवेंचर लवर्स के लिए Triumph ने भारत में लॉन्च की Tiger 800 XCA, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी Triumph ने एडवेंचर के शौकीनों के लिए भारत में अपनी नई बाइक Triumph Tiger 800 XCA लॉन्च कर दी है। यह बाइक देश में कंपनी की Tiger 800 रेंज का टॉप मॉडल होगी। इस ऑफ-रोड मोटरसाइकल की एक्स शोरूम कीमत 15.16 लाख रुपए है। 

ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया के जनरल मैनेजर शोएब फारूक ने कहा कि ब्रैंड के तौर पर Tiger हमारे लिए महत्वपूर्ण है और भारत में हमारी प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी का केन्द्र है। अभी 1,000 से ज्यादा टाइगर बाइक्स भारतीय सड़कों पर दौड़ रही हैं। Triumph Tiger बेशक देश की सबसे बड़ी प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकल है।

इंजन
पावर की बात करें तो Tiger 800 XCA में 800 cc, लिक्विड-कूल्ड, 3-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 94 bhp का पावर और 79 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

फीचर्स
Tiger 800 XCA में फुल एलईडी हेडलैम्प, बैकलिट स्विचगियर, सेंटर स्टैंड, ऐल्युमिनियम गार्ड, हीटेड सीट्स और हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, स्विचेबल एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह बाइक 6 राइडिंग मोड के साथ आती है। इसमें रोड, ऑफ-रोड, ऑफ-रो प्रो, स्पोर्ट और ट्रैक मोड दिए गए हैं। इसके अलावा एक मोड राइडर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है। 

ब्रेकिंग सिस्टम
इस बाइक में 21 का फ्रंट वील और 17 इंच का रियर वील है। फ्रंट में 305mm ट्विन-डिस्क और रियर में 255mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में Tiger 800 XCA का मुकाबला BMW F 850 GS Pro Rallye से माना जा रहा है। 

Similar News