Volkswagen ने Polo, Ameo और Vento के कप एडिशन पेश किए

Volkswagen ने Polo, Ameo और Vento के कप एडिशन पेश किए

Manmohan Prajapati
Update: 2019-05-31 08:14 GMT
Volkswagen ने Polo, Ameo और Vento के कप एडिशन पेश किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2019 ICC वर्ल्ड कप शुरु हो चुका है और भारत में इसकी दीवानदी साफतौर पर देखी जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जर्मनी की कार कंपनी Volkswagen ने अपनी Polo, Ameo और Vento मॉडल्स के कप एडिशन पेश किए हैं। इनमें अंदरूनी और बाहरी तौर पर कॉस्मैटिक अपडेट्स किए गए हैं। ये कंफर्टलाइन वेरिएंट्स पर बेस्ड हैं। इनके अलॉय व्हील्स के लिए नई डिजाइन दी गई है। फिलहाल Volkswagen ने अपने स्पेशल एडिशन मॉडल्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

Volkswagen स्टैंडर्ड व्हीकल पर 4 साल की वारंटी या 1 लाख किलोमीटर के साथ रोडसाइड असिस्टेंस देर रही है। वहीं तीन फ्री सर्विस भी कंपनी दे रही है। सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए तीनों कारों में दो एयरबैग्स और ABS का दिए गए हैं। 

Tags:    

Similar News