Economic Survey 2020: क्या है आर्थिक समीक्षा? जानें पूरा विवरण यहां...

Economic Survey 2020: क्या है आर्थिक समीक्षा? जानें पूरा विवरण यहां...

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-31 06:15 GMT
Economic Survey 2020: क्या है आर्थिक समीक्षा? जानें पूरा विवरण यहां...
हाईलाइट
  • बजट से पहले आर्थिक सर्वे लोकसभा में पेश
  • राष्ट्रपति के संबोधन से हुई सत्र की शुरुआत
  • संसद के बजट सत्र की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय बजट शनिवार को पेश किया जाएगा। आज (शुक्रवार) वित्तवर्ष 2019-20 की आर्थिक समीक्षा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपल्बियां गिनाई। बता दें आर्थिक समीक्षा में देश की अर्थव्यवस्था का पूरा ब्योरा होता है। Economic Survey में भारतीय इकोनॉमी, स्थिति और भविष्य में होने वाली योजनाओं को विवरण होता है। आज हम आपको आर्थिक समीक्षा का पूरा विवरण बताने जा रहे हैं।

क्या है आर्थिक समीक्षा?
आर्थिक समीक्षा बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की अगुवाई वाली समिति इसे तैयार करती है। आर्थिक समीक्षा में देश के आर्थिक हालात का उल्लेख होता है। इसमें तीन खंड होते हैं। इसमें वॉल्यूम-1, वॉल्यूम-2 और स्टैटिस्टिकल अपेन्डिक्स होता है। 

Budget 2020: नागरिकता संशोधन कानून बनाकर महात्मा गांधी का सपना पूरा हुआ- रामनाथ कोविंद

कौन करता है तैयार?
Economic Survey को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और उनकी टीम तैयार करती है। जून 2018 में अरविंद सुब्रमण्यम ने मुख्य आर्थिक सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजेनस हैदराबाद के प्रोफेसर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। दूसरी बाद कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में आर्थिक समीक्षा को तैयार किया गया है। 

Tags:    

Similar News