उड़ान मार्ग 7 वर्गों में विभाजित : पुरी

उड़ान मार्ग 7 वर्गों में विभाजित : पुरी

IANS News
Update: 2020-05-21 12:01 GMT
उड़ान मार्ग 7 वर्गों में विभाजित : पुरी

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को कहा कि उड़ानों के मार्गों (फ्लाइट रूट्स) को गंतव्य तक पहुंचने के समय के अनुसार सात वर्गों में विभाजित किया गया है।

पुरी ने बताया कि पहला रूट 40 मिनट से कम की उड़ान के लिए, जबकि दूसरा रूप 40 से 60 मिनट की उड़ान के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा तीसरा रूट 60 से 90 मिनट की उड़ान, चौथा 90 से 120 मिनट की उड़ान, पांचवां 120 से 150 मिनट की उड़ान, छठा 150 से 180 मिनट की उड़ान और सातवां रूट 180 से 210 मिनट की उड़ान के लिए निर्धारित किया गया है। पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

Tags:    

Similar News