कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, कंपन‍ियों ने जारी क‍िए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, कंपन‍ियों ने जारी क‍िए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2022-08-10 01:41 GMT
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, कंपन‍ियों ने जारी क‍िए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने का सिलसिला जारी है। बीते दिन बुधवार को एक बार फिर से क्रूड ऑयल में और मंदी देखी गई। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price)  की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, आज (10 अगस्त 2022, बुधवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।  आपको बता दें कि, कुछ द‍िन पहले ही सरकारी तेल कंपनी एचपीसीएल (HPCL) ने अब तक का सबसे बड़ा घाटा होने की जानकारी दी थी।

कच्चे तेल में लगातार गिरावट होने के बावजूद प‍िछले करीब ढाई महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि कच्चे तेल के रेट बढ़ते ही इसका असर देश में नजर आता है। यही कारण है कि, 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News