क्या फिर बढ़ने वाले हैं पेट्रोल- डीजल के भाव? जानें आज के दाम

ईंधन कीमत क्या फिर बढ़ने वाले हैं पेट्रोल- डीजल के भाव? जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-09-23 03:20 GMT
क्या फिर बढ़ने वाले हैं पेट्रोल- डीजल के भाव? जानें आज के दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज (23 सितंबर, गुरुवार) भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह लगातार 18  वां दिन है, जब भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं। इससे पहले सितंबर माह में 01 और 05 तारीख को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। यानी कि इस माह में सिर्फ 30 पैसे की कटौती पेट्रोल-डीजल के रेट में की गई।

लेकिन जानकारों का मानना है कि, पेट्रोल-डीजल के रेट में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल सकता है। इसका कारण कच्चा तेल है, जिसमें एक बार फिर से तेजी नजर आ रही है। यदि यह तेजी जारी रही तो आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में करीब 3 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के दाम...

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। इसी तरह मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.19 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.71 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.26 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 97.43 रुपए प्रति लीटर है।

आरबीआई ने केवाईसी अपडेट की आड़ में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News