Fuel Price: आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

Fuel Price: आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-02-05 03:21 GMT
हाईलाइट
  • डीजल 30 से 32 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है
  • पेट्रोल के दाम में 29 से 30 पैसे तक वृद्धि हुई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतें आसमान छू रही हैं और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल महंगा होने से जहां लोगों का आवागमन खर्च बढ़ रहा है। वहीं डीजल महंगा होने से सब्जियों से लेकर कई जरूरी सामग्री महंगी हो चली है। ऐसे में लगातार दूसरे दिन (शुक्रवार, 05 फरवरी) हुई दोनों ईंधन के दाम में वृद्धि आमजन की परेशानी बढ़ा सकती है।भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल के दाम में 29 से 30 पैसे तक वृद्धि की है। वहीं डीजल भी 30 से 32 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

बता दें कि कल पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 7 दिनों तक दोनों ईंधन के भाव स्थिर बने हुए थे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...  

Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस छोड़ेंगे CEO का पद

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.95 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 93.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 88.30 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 89.39 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 77.13 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 83.99 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 80.71 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 82.33 रुपए चुकाना होंगे।

46 हजार किलोमीटर रेल लाइन पर बिजली से दौड़ेंगी ट्रेनें

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

Tags:    

Similar News