Zomato IPO: खुल गया जोमैटो का आईपीओ, जानें कितने रुपए कर पाएंगे निवेश

Zomato IPO: खुल गया जोमैटो का आईपीओ, जानें कितने रुपए कर पाएंगे निवेश

Manmohan Prajapati
Update: 2021-07-14 06:44 GMT
Zomato IPO: खुल गया जोमैटो का आईपीओ, जानें कितने रुपए कर पाएंगे निवेश
हाईलाइट
  • 9
  • 375 करोड़ रुपए का है जोमैटो आपीओ
  • इसका लॉट साइज 195 शेयरों का होगा
  • मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने आज (14 जुलाई, बुधवार) अपना 9,375 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खोल दिया है। इसका प्राइस बैंड 72 से 76 रुपए रखा गया है। इसके लिए लॉट साइज 195 शेयरों का होगा। यानी 195 शेयर और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी में दूसरे हिस्सेदार अपना शेयर बेच सकेंगे। आपको बता दें कि, कंपनी अपने IPO सब्सक्रिप्शन को 16 जुलाई को बंद कर देगी।

आईपीओ के अपर बैंड के मुताबिक निवेशकों को, न्यूनतम 14,820 रुपए का निवेश करना होगा। खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ में 9,000 करोड़ रुपए के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 375 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल उपलब्ध होंगे। बता दें कि सेबी के नियमों के अनुसार, एक निवेशक 2 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश नहीं कर सकता है।

आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

आपको बता दें कि, वित्त वर्ष 2021 में जोमैटो को भारी घाटा हुआ था। पहली तीन तिमाहियों में जोमैटो का राजस्व 1,367 करोड़ रुपए था। वहीं खर्च करीब 1,724 करोड़ रुपए था, इस दौरान कंपनी को 684 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इस घाटे के बाद काफी कर्ज भी कंपनी पर चढ़ा, जिसके भुगतान और अन्य जरूरतों के लिए उसने पब्लिक इश्यू लाने का फैसला लिया। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी में एप्लाई किया था और यहां से मंजूरी मिलने के बाद अपने IPO को लॉन्च करने के लिए 14 जुलाई का दिन चुना। 

जानकारी के लिए बता दें कि, जोमैटो को जैक मा के एंट ग्रुप कंपनी का सपोर्ट है। जोमैटो भारत की यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की लंबी सूची में आईपीओ लाने वाली पहली कंपनी है। यही नहीं जोमैटो पहली ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर है, जो आईपीओ लेकर आई है।

 

Tags:    

Similar News