आह्वान: सभी मराठा हो जाएं एकजुट, मनोज जारांगे-पाटिल ने कहा - हर हाल में लेना है आरक्षण

  • मराठा आंदोलन ने अहमदनगर जिले में प्रवेश किया
  • मुंबई कूच की तैयारी
  • मुस्लिम भाईचारे का समर्थन

Tejinder Singh
Update: 2024-01-22 14:39 GMT

डिजिटल डेस्क, श्रीरामपुर। मराठा समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर नेता मनोज जारांगे पाटिल मुंबई की ओर लगातार बढ़ रहे हैं, जरांगे पाटील ने समाज से आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस महा आंदोलन में शामिल हों। इस दौरान गेवराई, अंतारवली होते हुए उन्होंने अहमदनगर जिले में प्रवेश किया थाl उनके साथ मराठा समुदाय के लाखों कार्यकर्ता भी हैं। 21 जनवरी की दोपहर को वह पाथर्डी से चलकर 22 जनवरी की रात को बाराभाबली मस्जिद के पास रुके। 150 एकड़ भूमि पर भोजन सहित आवास की व्यवस्था की गई थी।

मराठा आंदोलन के इस महाकाफिले के साथ मोबाइल अस्पताल, पानी का टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल, भोजन की सुविधाएं भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मराठा समुदाय का उत्साह देखते ही बन रहा था, क्योंकि मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद के साथ क्षेत्र में भगवा झंडा फहराने की अनुमति दी थी। हिंदू मुस्लिम समाज की एकता का प्रतीक दिखा l एक तरह से मुस्लिम समुदाय ने इस मांग का समर्थन किया है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिएl कई नागरिकों ने मुस्लिम समुदाय की सराहना कीl

जारांगे पाटिल ने कहा कि जिन मराठा को कुनबी आरक्षण मिला है और जिन मराठा को आरक्षण नहीं मिला है, उन्हें एक साथ आकर इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए, दोबारा लड़ने का कोई मौका नहीं है, एकजुट हो जाएं, अब मराठा समुदाय के बच्चों को कोई भी नीची नजर से नहीं देखेगा, जैसा कि पहले कहा गया है कि अगर मराठा को आरक्षण नहीं मिला, तो राज्य और केंद्र सरकार को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगीl हालांकि, राज्य और केंद्र सरकार के साथ-साथ मराठा समुदाय का यह संघर्ष कब तक जारी रहेगा यह भविष्य ही बता सकता है। यह कहते हुए कि आरक्षण मिलने तक समुदाय एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा, मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि मराठा समुदाय को जल्द ही आरक्षण मिलेगा।

राज्य में 54 लाख कुनबी रिकॉर्ड पाया गया। इससे प्रत्येक परिवार में चार-पांच लोगों को लाभ होगा, ऐसे महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लगभग दो करोड़ लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र मिलेगा, उन्होंने फिर कहा कि वह बिना आरक्षण के मुंबई से नहीं लौटेंगे। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि मराठा समुदाय एकजुट नहीं हैl उन्होंने कहा कि मराठा समाज को एक ही ख्याल रखना है, व्यसन से दूर रहना है और आरक्षण के दायरे में आना है, जारांगे पाटिल 23 जनवरी को पारनेर तालुका के सुपा में रहकर मुंबई के लिए रवाना होंगे।

मनोज जारांगे पाटिल और उनके साथ मौजूद लाखों मराठी भाई अहमदनगर के बारा बाभली मस्जिद इलाके में रहेंगे, जिसका नासिक जिले के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ बी जी शेखर पाटिल ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा के खास निर्देश दिए गए। 

Tags:    

Similar News