नागपुर मनपा: महानगर में मराठा सर्वेक्षण की तैयारी हुई पूरी, सर्वेक्षण की अधिसूचना जारी

महानगर में मराठा सर्वेक्षण की तैयारी हुई पूरी, सर्वेक्षण की अधिसूचना जारी
  • 2100 समूहों काे जिम्मेदारी
  • 6500 प्रगणकों की नियुक्ति
  • 31 तक होगी गणना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मराठा आरक्षण को लेकर सर्वेक्षण के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। इस संबंध में मनपा ने 6500 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। राज्य में मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए प्रयास हो रहा है। ऐसे में राज्य भर में मराठा समुदाय का सर्वेक्षण करने की घोषणा की गई है। महानगरपालिका क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए करीब 2100 समूहों काे जिम्मेदारी दी जाएगी। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ सुनील लहाने को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

राज्य भर में मराठा समुदाय के नागरिकों के लिए सर्वेक्षण प्रक्रिया को आरंभ किया जा रहा है। सर्वेक्षण की जिम्मेदारी मागासवर्गीय आयोग के हवाले दी गई है। ऐसे में मागासवर्गीय आयोग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाके में सर्वेक्षण की अधिसूचना जारी की गई है। सर्वेक्षण प्रक्रिया के लिए समूहों के गठन और समूह प्रमुखों के प्रशिक्षण से आरंभ किया जाना है। समूहों के गठन को लेकर सभी मनपा, नगर-परिषद, नगर पंचायत समेत ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है। ऐसे में मनपा क्षेत्र में भी मराठा सर्वेक्षण प्रक्रिया को लेकर हलचल आरंभ हो गई है।

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक शहर में करीब 24 लाख की आबादी थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 28 लाख तक पहुंच गया है। ऐसे में मराठा सर्वेक्षण के लिए करीब 2100 समूहों का गठन किया गया है।

प्रत्येक समूह में 3 प्रगणकों के साथ कुल 6500 प्रगणकों को नियुक्त किया गया है। शहर अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्रवार सर्वेक्षण को विभाजित किया गया है।

24 लाख की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक

28 लाख तक पहुंच गया आंकड़ा वर्तमान में

6 विधानसभा क्षेत्रवार सर्वेक्षण को विभाजित किया गया

दो दिनों का प्रशिक्षण 24 जनवरी को

मनपा प्रशासन ने शहर में सर्वेक्षण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 2100 समूहों का गठन करने की औपचारिकता भी पूरी हो गई है। मनपा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े बीएलओ को भी जोड़ा गया है। मागासवर्गीय आयोग की ओर से मराठा सर्वेक्षण के लिए मोबाइल ऐप को तैयार किया गया है। करीब 131 प्रश्नावली के साथ मोबाइल ऐप को लेकर गणना के समूह प्रेरकों को प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण 24 और 25 जनवरी को दिया जाएगा।

आला अधिकारी, मनपा के मुताबिक मनपा प्रशासन ने 6 विधानसभा क्षेत्रवार मराठा आरक्षण को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया है। करीब 6500 प्रगणकों वाले 2100 समूहों को गठन भी कर लिया गया है। मागासवर्गीय आयोग के निर्देश पर 24 और 25 जनवरी को प्रशिक्षण के बाद सर्वेक्षण आरंभ होगा। 31 जनवरी तक अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


Created On :   22 Jan 2024 11:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story