- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने दिखाया...
Nagpur News: पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह, उमड़ी भीड़, सीएम भी पहुंचे

- पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह
- बिगड़ी यातायात की हालत
- वाहनों की लंबी-लंबी कतारें
Nagpur News. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को पथ संचलन किया। तीन मार्ग से संचलन सीताबर्डी स्थित वेरायटी चौक पहुंचा। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने वेरायटी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास संचलन का अवलोकन किया। चाैक का पास ही एक होटल के सामने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके, भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने पथ संचलन का अवलोकन किया। संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष उत्सव मना रहा है। 2 अक्टूबर को रेशमबाग मैदान में विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। वहीं पर पथ संचलन किया जाता रहा है। इस बार तिथि के अनुसार पथ संचलन का आयोजन किया गया। यशवंत स्टेडियम, कस्तूरचंद पार्क व हॉकी मैदान से पथ संचलन की शुरुआत हुई। बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों में काफी उत्साह था। संचलन के दौरान विविध स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। स्वयंसेवकाें ने परंपरागत वाद्य यंत्र बजाए। पथ संचलन देखने के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे। एक महिला एक साल से भी कम उम्र के शिशु को लेकर पहुंची। सरसंघचालक ने शिशु का दुलार किया।
बिगड़ी यातायात की हालत
संघ के पथ संचालन के दौरान शहर के यातायात व्यवस्था की हालत बिगड़ गई। जगह-जगह जाम लगा रहा। कर्कश हॉर्न और शोर-शराबे के बीच लोग घंटों हलाकान हुए। गली-मोहल्ले से घूमकर गंतव्य तक लोग पहुंचते रहे।
वाहनों की लंबी-लंबी कतारें
सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को शाम के वक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। वर्धा रोड, बर्डी, वेरायटी चौक, यशंवत स्टेडियम, हॉकी मैदान आदि क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
Created On :   28 Sept 2025 8:19 PM IST